LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Politics: सीएम नीतीश के कार्यकाल में इन मामलों में अव्वल हुआ बिहार, तेजस्वी यादव ने सुबह सुबह मुख्यमंत्री पर बोला बड़ा हमला, कह दी बड़ी बात

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुबह सुबह सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सीएम नीतीश की यात्रा पर भी निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा है कि सीएम नीतीश के कार्यकाल में बिहार कुछ मामलों में अव्वल हो गया है।

 Tejashwi Yadav CM Nitish
Tejashwi Yadav attack on CM Nitish - फोटो : Tejashwi twitter

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां एक ओर प्रगति यात्रा पर हैं तो वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम पर हैं। सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम अपने कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के अलग अलग जिलों में यात्रा कर रहे हैं। वहीं इस दौरान तेजस्वी यादव सीएम नीतीश पर हमलावर हैं। तेजस्वी लगातार सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा बता रहे हैं और उनपर हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी ने एक बार फिर सीएम नीतीश की यात्रा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश प्रदेश के युवाओं की आशा को निराशा में बदल रहे हैं।

युवाओं की आशा को निराशा में बदल रहे सीएम 

तेजस्वी यादव ने ट्विट कर सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्विट कर लिखा कि, "थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है। विज्ञापनों के माध्यम से सैंकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे है। बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है।"

इन मामलों में अव्वल हुआ बिहार

तेजस्वी ने आगे कहा कि, बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैंकड़ों पुल-पुलिया ढह जाते है। दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है। महंगाई हर घर-हर परिवार को खा रही है। छोटे बड़े व्यवसायों का व्यवसाय बर्बादी के कगार पर है। इनके शासन में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल है। 

NSIT
Nsmch

दुर्गति यात्रा पर सीएम 

नेता प्रतिपक्ष ने सुबह सुबह ट्विट कर सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सीएम नीतीश के कार्यकाल में बिहार गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में अव्वल हो गया है। साथ ही तेजस्वी यादव ने एक तस्वीर भी शेयर किया है। तस्वीर में उन्होंने एक पुल को दर्शाया है जिसपर सीएम नीतीश जा रहे हैं और अचनाक पुल बीच से टूट जाती है। वहीं तेजस्वी ने इस तस्वीर पर लिखा है कि नीतीश जी की 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए की दुर्गति यात्रा। तेजस्वी के इस ट्विट से सियासी भूचाल आना तय माना जा रहा है। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट