LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

RJD Meeting: राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में नहीं पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, लालू-तेजस्वी आज लेंगे बड़ा फैसला, तेजप्रताप, राबड़ी मीसा, रोहिणी सहित ये लोग हैं मौजूद

RJD Meeting: होटल मौर्या में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक शुरु हो गई है। लालू-तेजस्वी इस बैठक के बाद बड़ा निर्णय ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह नहीं पहुंचे हैं।

राजद बैठक
RJD Meeting- फोटो : Reporter

RJD Meeting:  राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरु हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, राजद सांसद मीसा भारती और रोहिणी आचार्य सहित राजद के तमाम नेता बैठक में मौजूद हैं। माना जा रहा है कि बैठक में आज लालू यादव और तेजस्वी यादव बड़ा फैसला लेने वाले हैं। राजद की बैठक को लेकर सियासी हलचल तेज है। दूसरी ओर राहुल गांधी भी पटना पहुंचे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने होटल मौर्या में मुलाकात भी हुई। दरअसल, होटल मौर्या में ही राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होटल मौर्या में ही आयोजित हुई है। बताया जा रहा है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष बैठक में नहीं पहुंचे हैं।  

नदारद रहे प्रदेश अध्यक्ष

मालूम हो कि, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से 10 महीने पहले, आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हो रही है। इस बैठक में पार्टी के सांसदों और विधायकों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है।  वहीं राजद के सबसे बड़ी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आज लालू तेजस्वी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। लालू तेजस्वी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी को सौंप सकते हैं। 

Diarch GO

बैठक में क्या क्या होगा?

आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में कई प्रस्ताव पास करेगी। जिसमें सबसे अहम माई बहिन योजना को लेकर होगी। साथ ही वृद्धा पेंशन, 200 यूनिट बिजली फ्री को लेकर मंजूरी दी जा सकती है। इसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन की मजूबती को लेकर चर्चा होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा होगी। इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के विधायकों और सांसदों से फीडबैक लिया जाएगा। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी की तरफ से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की आधिकारिक ऐलान हो सकता है। तेजस्वी यादव सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद यात्रा के माध्यम से पार्टी के चुनाव की तैयारी का फीडबैक ले चुके हैं। सो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण बताई जा रही है।

राजद को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

बीते दिन अपने पैतृक गांव से जगदानंद सिंह  पटना पहुंच चुके थे। ऐसे में माना जा रहा था कि वो आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल होंगे लेकिन प्रदेश अध्यक्ष वहां नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अब लालू तेजस्वी प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर बड़ा निर्णय कर सकते हैं। हालांकि आरजेडी अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कभी भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नहीं करती है। ऐसे में ये संभावना कम ही है कि 18 जनवरी को आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो।

NSIT
Nsmch

पटना से रंजन की रिपोर्ट