LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

Bihar Political News: खान ब्रदर्स के लोजपा में शामिल होते हीं बदल सकती है सीवान की राजनीति फिजां, अयूब,रइस की खान शहाबुद्दीन परिवार की पुरानी दुश्मनी

बिहार के सिवान के खान ब्रदर्स, अयूब खान और रईस खान ने लोजपा में शामिल होकर राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। चिराग पासवान का साथ लेकर दोनों भाइयों ने इस ठंड के मौसम में भी राजनीति को गरमागरम बना दिया है।

 Khan Brothers, ेगैोल
बदल सकती है सीवान की राजनीति फिजां,- फोटो : hiresh Kumar

Bihar Political News: विधानसभा की चुनाव की आहट के साथ हीं सीवान में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। आरजेडी के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार से प्रतिकूल संबंध रखने वाले सीवान के खान ब्रदर्स अब चिराग पासवान के साथ जुड़ गए हैं। खान ब्रदर्स ने लोजपा (आर) का दामन थाम लिया है। बुधवार को सीवान के हुसैनगंज के सहूली में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। खान ब्रदर्स अपनी बाहुबल के लिए भी कुख्यात हैं। हाल ही में, अयूब खान (बड़ा भाई) और रईस खान (छोटा भाई) की जदयू के साथ नजदीकी देखी गई थी, और उनके जदयू के प्रमुख नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आई थीं। यह कहा जा रहा है कि जदयू की ओर से पार्टी में शामिल होने के लिए हरी झंडी नहीं मिली, जिसके कारण खान ब्रदर्स ने चिराग की लोजपा (आर) का हाथ थाम लिया है। 

रईस खान  लड़ सकते हैं विधानसभा सीट से चुनाव

चर्चा है कि रईस खान सीवान के रघुनाथपुर या दरौंदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के विधानसभा चुनाव में किस्मत अजमा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, जदयू से मोह भंग होने के बाद अयूब खान  और रईस खान ने LJP-R का दामन थामा। 

Diarch GO

खान ब्रदर्स और शहाबुद्दीन परिवार की दुश्मनी

खान ब्रदर्स की शहाबुद्दीन परिवार से पुरानी दुश्मनी रही है। यह दुश्मनी 2005 में शुरू हुई थी जब खान ब्रदर्स के पिता कमरूल हक खान का अपहरण किया गया था, जिसका आरोप शहाबुद्दीन पर लगा था। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता गया। हाल ही में, रईस खान पर AK-47 से हमले का आरोप भी लगाया गया था, जिसमें उन्होंने  मरहूम शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को आरोपी ठहराया था।

शहाबुद्दीन के निधन के बाद स्थिति और भी बदल गई है। उनके बेटे ओसामा ने आरजेडी में शामिल होकर अपनी राजनीतिक यात्रा को आगे बढ़ाया है। इससे सीवान की राजनीति में एक नया मोड़ आया है, जहां अब ओसामा और खान ब्रदर्स एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

NSIT
Nsmch

चिराग पासवान का स्वागत

चिराग पासवान ने खान ब्रदर्स का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनका जुड़ना न केवल संगठन को मजबूती देगा बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों में एनडीए को भी लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मदद से लोजपा (आर) चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

चिराग पासवान हेलीकॉप्टर से सीवान पहुंचे, जहां हजारों समर्थक उनका स्वागत करने के लिए उपस्थित थे। इस अवसर पर चिराग पासवान ने कहा कि 'रईस खान के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को भी लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग से लोजपा (आर) चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।'इस प्रकार, सीवान की राजनीति में खान ब्रदर्स का चिराग पासवान के साथ आना एक महत्वपूर्ण घटना है जो आगामी चुनावों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है।