LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : शिवहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा की मनाई गयी सातवीं पुण्यतिथि, लोगों ने पौत्र नवनीत झा को की राजद उम्मीदवार बनाने की मांग

सातवीं पुण्यतिथि पर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा को श्रद्धांजलि दी गयी. वहीँ इस मौके पर कई दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके पौत्र को राजद उम्मीदवार बनाने की मांग की.

Bihar News : शिवहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा की मन
याद आये रघुनाथ झा - फोटो : manoj kumar

SHEOHAR : जिला के जनक पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का आज सातवां पुण्यतिथि मनाया जा रहा है। उनके पुत्र पूर्व विधायक अजीत कुमार झा, उनके पौत्र राकेश कुमार झा, नवनीत कुमार झा सहित उनके समर्थकों के द्वारा समाहरणालय स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। महात्मा गांधी नगर भवन में एक कार्यक्रम के अध्यक्षता पूर्व मुखिया बलराम सिंह के द्वारा किया गया। वहीं मंच का संचालन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ राजद के प्रदेश महासचिव प्रेम शंकर पटेल ने की। 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। इस दौरान वक्ताओ ने रघुनाथ झा के सपनों को साकार करने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से रघुनाथ झा के पौत्र नवनीत झा को शिवहर से विधानसभा मे उम्मीदवार बनाने की मांग की। वही राजद नेता नवनीत झा ने कहा की शिवहर का बेटा ही शिवहर का प्रतिनिधि बनेगा। 

शिवहर विधायक का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा की इस बार 70 हजार वोट से चुनाव हराकर उनके घर भेज देंगे। मौक़े पर नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह, रमेश पाण्डेय, पूर्व विधायक केदार प्रसाद,नगर सभापति राजनंदन सिंह, प्रेम शंकर पटेल, मो अशरफ अली, डॉक्टर नौशाद आलम, विनय कुमार सिंह ,बबलू खान ,रंजन कुमार सिंह, ऋषि पटेल, ध्रुव झा, अरविंद कुमार यादव, लोजपा के वरिष्ठ नेता रंजन सिंह सहित सैकड़ों समर्थकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट