LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Politics: आरसीपी सिंह ने की बड़ी घोषणा,कहा- बिहार में परिवर्तन की लहर लाएगी आसा पार्टी

कभी नीतीश कुमार के कंधे से कंधा मिलकर देश का नेतृत्व करने की बात कहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जदयू पार्टी छोड़ने के बाद से ही उनके बागी तेवर देखने को मिल रहा है ।

RCP Singh
परिवर्तन की लहर लाएगी आरसीपी सिंह की आसा पार्टी- फोटो : Reporter

Bihar Politics: आरसीपी सिंह, जिन्होंने कभी नीतीश कुमार के साथ मिलकर देश का नेतृत्व करने की बात की थी, जदयू पार्टी छोड़ने के बाद से अपने बागी तेवर दिखा रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद मान-सम्मान की कमी के कारण उन्होंने अपनी अलग पार्टी आसा का गठन किया। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आज राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में एक प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाग लेते हुए आरपी सिंह ने कहा कि आज से हमारे सभी कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। नालंदा की सभी सात विधानसभा सीटों सहित जहां भी हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी, वहां जीत सुनिश्चित होगी। बिहार की जनता अब एक नई कुशल नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रही है।

नालंदा जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन पार्टी की स्थापना के माध्यम से बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव लाने के उद्देश्य से किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति प्रदान करना है। इसके जरिए पार्टी की विचारधारा, रणनीति और नीतियों को स्थानीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

Diarch GO

सम्मेलन के बाद सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। यह केवल एक संगठन नहीं है, बल्कि बिहार में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और पिछड़ेपन के खिलाफ एक आंदोलन है। पार्टी के गठन के तीन महीनों के भीतर ही 534 प्रखंडों में उपस्थिति दर्ज की जा चुकी है। पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय