LATEST NEWS

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद

  • Patna Shankarpur Diyara firing
  • पटना के शाहपुर दियारा में ताबड़तोड़ गोलीबारी, चार गिरफ्तार और दुनाली बंदूक बरामद

  •  IPS Officer Aditya Kumar
  • जिस IPS पर लगा शराब बरामदगी मामले में बड़ा आरोप, अब बिहार सरकार ने ही समाप्त कर दी

  • सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राघोपुर थाना क्षेत्र से 2475 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त
  • सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राघोपुर थाना क्षेत्र से 2475 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, वाहन

  • Bihar Politics: OBC कोटा में मुस्लिम समाज के आरक्षण पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान,कहा- अपने हक के लिए लड़ें सनातनी
  • Bihar Politics: OBC कोटा में मुस्लिम समाज के आरक्षण पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान,कहा- अपने हक के

Bihar IPS Transfer : नीतीश सरकार ने फिर किया आईपीएस अधिकारियों का तबादला, खगड़िया के एसपी बनाए गए राकेश कुमार

बिहार में नए साल के पहले आईपीएस अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है. रविवार को एक बार फिर नीतीश सरकार ने आईपीएस अधिकारीयों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया. एक दिन पहले भी 62 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया था.

ips Rakesh Kumar
ips Rakesh Kumar SP of Khagaria- फोटो : news4nation

Bihar IPS Transfer : बिहार में रविवार को एक बार फिर आईपीएस अधिकारी का तबादला किया गया. भारतीय पुलिस सेवा के 2013 बैच के आईपीएस राकेश कुमार को खगड़िया को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. वह अब तक अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे. बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा अधिसूचना के अनुसार उन्हें अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक खगड़िया के पद पर पदस्थापित किया गया है. 

गृह विभाग द्वारा शनिवार को भी 62 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। इसमें कई जिलों के एसपी भी शामिल रहे। आईपीएस अवकाश कुमार को पटना एसएसपी बनाया गया है।  वहीं अब एक बार फिर से पुलिस अधीक्षक खगड़िया के पद पर राकेश कुमार को पदस्थापित किया गया है. 

Diarch GO

62 आईपीएस अधिकारियों को बदला 

एक दिन पहले हुए तबादलों में कुंदन कृष्णन को एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। अमित कुमार जैन को अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग के पद पर स्थापित किया गया है। अमित राज को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है। शालिनी को पुलिस महानिरीक्षक आतंकवाद निरोधी व्यवस्था बिहार पटना अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है। राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया क्षेत्र से हटकर के पुलिस महानिरीक्षक में तकनीकी सेवाएं एवं संचार के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराधिकारी क्रीम के पद पर स्थापित किया गया है.

 राजेश कुमार को पुलिस महान निरीक्षक मिथिला क्षेत्र से पदस्थापित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिहार मानवाधिकार आयोग पटना के पद पर स्थापित किया गया है। विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय पटना से हटाकर के पुलिस महानिरीक्षक अभियान विशेष कार्य बल बिहार पटना अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय बिहार पटना पर स्थापित किया गया है। पी कन्नन को पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान से स्थानांतरित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक रेल बिहार पटना के पद पर प्रतिस्थापित किया गया है। दलजीत सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक डकैती निरोध से हटकर के पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पटना के पत्र पर स्थापित किया गया है।

NSIT
Nsmch


रंजीत कुमार को पुलिस महानिरीक्षक बिहार विशेष शास्त्र पुलिस पटना के पद पर स्थापित किया गया है। संजय कुमार को पुलिस उपाधीक्षक मुंगेर से हटाकर के पुलिस उपमा निरीक्षक आर्थिक अपराधिकारी बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है। विकास कुमार को पुलिस उपाधिरीक्षक बेगूसराय से हटकर के पुलिस उपाधीक्षक विषय से निगरानी इकाई बिहार पटना के पद पर प्रस्तावित किया गया है।

 नवीन चंद्र झा को पुलिस उपमा निरीक्षक शाहाबाद क्षेत्र से हटकर के पुलिस उपाधिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पद पर स्थापित किया गया है। बाबूराम को पुलिस ऑफ निरीक्षक तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर से हटकर के पुलिस उपमा निरीक्षक कार्मिक बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है जयंत कांत को पुलिस को निरीक्षक के चंपारण क्षेत्र बेतिया से हटकर के पुलिस उपाधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है।