LATEST NEWS

  • नवादा में मंत्री विजय सिन्हा ने NDA प्रत्याशियों के समर्थन में भरी हुंकार, स्नातक और शिक्षक मतदाताओं से की समर्थन की अपील
  • नवादा में मंत्री विजय सिन्हा ने NDA प्रत्याशियों के समर्थन में भरी हुंकार, स्नातक और शिक्षक मतदाताओं से

  • Bihar News : हंसुआ के बियाह में खुरपा का गीत...राघोपुर नाव हादसे पर सवाल पूछने पर भड़के केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी
  • Bihar News : हंसुआ के बियाह में खुरपा का गीत...राघोपुर नाव हादसे पर सवाल पूछने पर भड़के केंद्रीय

  • वैशाली नाव हादसा: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे राघोपुर, कहा-सिर्फ तबादले से नहीं चलेगा काम, होगी मुकम्मल कार्रवाई
  • वैशाली नाव हादसा: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे राघोपुर, कहा-सिर्फ तबादले से नहीं चलेगा काम, होगी मुकम्मल

  • Bihar MLC Election news
  • बिहार विधान परिषद चुनाव:एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में बिक्रम प्रखंड में जोरदार जनसंपर्क, अतुल कुमार ने की अपील

  • Bihar News : गया में डूब रही चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो वीर बालकों को डीएम ने किया सम्मानित, जमकर की सराहना
  • Bihar News : गया में डूब रही चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो वीर बालकों को डीएम

New Year 2025 : नव वर्ष के शुभारंभ पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, 2025 में इन सपनों को साकार करने के दोहराया संकल्प

वर्ष 2025 का बुधवार को शुभारंभ हो गया. नए वर्ष पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी. साथ ही वर्ष 2025 के लिए कई प्रमुख सपनों को साकार करने के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया.

New Year 2025
New Year 2025- फोटो : news4nation

New Year 2025 : नव वर्ष के शुभारंभ पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता सहित कई अन्य प्रमुख सियासी लोगों ने बुधवार को देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनसे भारत तथा विश्व के लिए अधिक समावेशी, बेहतर और उज्जवल भविष्य के निर्माण के वास्ते मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराने पर जोर दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। वर्ष 2025 सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए। इस अवसर पर, आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य से मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं।

Diarch GO

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि नया साल सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अंतहीन आनंद लेकर आए। सभी को बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।

NSIT
Nsmch

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी नव वर्ष के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखे संदेश में कहा, आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।