LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

RAHAUL GANDHI NEWS - राहुल गांधी के बिहार आगमन की तैयारी हुई तेज, प्रभारी और अध्यक्ष करेंगे अहम बैठक

RAHUL GANDHI NEWS - आगामी 18 जनवरी को पटना आ रहे राहुल गांधी के स्वागत को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक बुलाई है। जिसमें सभी सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे।

RAHAUL GANDHI NEWS - राहुल गांधी के बिहार आगमन की तैयारी हुई
राहुल गांधी के स्वागत की तैयारी- फोटो : नरोत्तम कुमार

PATNA - सं लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बिहार आगमन की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अहम बैठक करेंगे जिसमें पूर्व अध्यक्ष, सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों की बैठक निर्धारित है। वहीं जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश का बिहार आगमन हो चुका है और उसके बाद वें प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ सबसे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों के साथ अहम बैठक करेंगे जिसमें राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत संभावित है। 

वहीं दूसरी बैठक सभी जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएगी। चुनावी वर्ष में बिहार में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा काफी अहम है और इसको लेकर सभी कार्यकर्ता अपने स्तर से तैयारियों में जुट गए हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के समन्वय में यह कार्यक्रम सफल हो इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस में आने वाले कुछ दिनों तक लगातार अहम बैठक प्रस्तावित हैं।

सम्मेलन में राजद को न्योता नहीं

बता दें कि कांग्रेस नेता व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. संविधान बचाओ सम्मेलन के तहत वह पहली बार पटना आ रहे हैं. यह सम्मेलन पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में किया जा रहा है. कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी की बजाय सिविल सोसाइटी की ओर से आयोजित की जा रही है। खास बात यह है कि उनके मंच पर महागठबंधन का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं होगा. तेजस्वी यादव भी उनके साथ मंच साझा नहीं करेंगे.

NSIT
Nsmch

नरोत्तम की रिपोर्ट