LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

PRAGATI YATRA: सीएम नीतीश आज सारण दौरे पर, देंगे करोड़ों की सौगात, इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

PRAGATI YATRA: सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की यात्रा पर हैं। दूसरे चरण की यात्रा सीएम ने गोपालगंज से शुरु की थी। वहीं आज सीएम नीतीश सारण जाएंगे। जहां सारण को करोड़ की सौगात देंगे।

CM Nitish
CM Nitish visit Saran - फोटो : social media

PRAGATI YATRA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज, 8 जनवरी, सारण जिले का दौरा करेंगे। उनकी प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर सारण के लोगों में खासा उत्साह है। एकमा, गड़खा और छपरा सदर प्रखंड के निवासियों को मुख्यमंत्री से बड़ी उम्मीदें हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री जब भी सारण आते हैं तो क्षेत्र को किसी न किसी बड़ी योजना का तोहफा मिलता है।

आगामी चुनाव और सारण पर विशेष ध्यान

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए स्थानीय लोग मानते हैं कि जदयू-भाजपा का गठबंधन सारण में मजबूत है। मुख्यमंत्री का क्षेत्र पर लगातार ध्यान और कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखना इसकी प्रमुख वजह है। वहीं, जिला प्रशासन मुख्यमंत्री की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में पूरी ताकत झोंक रहा है।

Goal 2026

इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी दूसरे चरण की प्रगति यात्रा के अंतिम चरण में जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इससे पहले, मुख्य कार्यक्रम स्थल महमदा और एकमा में मुख्यमंत्री कई विकास योजनाओं का रिमोट से उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। महमदा पंचायत में होने वाले कार्यों की प्रमुख झलक: आंगनबाड़ी केंद्र का जीर्णोद्धार (वार्ड नंबर 6), बेलाही पोखरा (पश्चिम) में छठ घाट का सौंदर्यीकरण और निर्माण, सड़क और नल मरम्मत कार्य, चबूतरे का निर्माण और मरम्मत, मनरेगा के तहत खेल मैदान और ग्रामीण हाट का निर्माण, पोषण वाटिका और वृक्षारोपण कार्य, एकमा के लिए फोरलेन सड़क की सौगात और आवागमन को सुगम बनाने के लिए एकमा के निवासियों को दो फोरलेन सड़कों का तोहफा मिलने की संभावना है।

सारण प्रमंडल को मेडिकल कॉलेज की सौगात

मुख्यमंत्री सारण प्रमंडल के लिए बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। इस कॉलेज के बनने से सारण प्रमंडल के मरीजों को पटना या अन्य शहरों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। खासकर गरीब तबके के मरीजों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

NSIT
Nsmch

प्रशासनिक तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिला मुख्यालय से लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के लिए क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) भी बनाई गई है। मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अमन समीर और एसपी कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की। डीएम ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यस्थलों पर समय से उपस्थित रहने का निर्देश दिया।