LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

CM Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश ने दरभंगा को दिया करोड़ों की सौगात, फ्लाईओवर-तालाबों के सौंदर्यीकरण की घोषणा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में 2 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली 180 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

Pragati Yatra
दरभंगा को करोड़ों की सौगात- फोटो : Reporter

CM Nitish Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने वृहद आश्रय गृह और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों और टोला सेवकों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, विजय चौधरी, संजय झा सहित कई अन्य मंत्री और नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जिला को 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष हेलीकॉप्टर के माध्यम से सिंहवाड़ा प्रखंड के भराठी में पहुंचकर वृहद आश्रय स्थल का उद्घाटन किया और प्रगति यात्रा की शुरुआत की। इसके पश्चात, उन्होंने सिमरी के चंदसार में मत्स्य विपणन कीट और मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों से संवाद किया, साथ ही पंचायत सरकार भवन परिसर में सात निश्चय से संबंधित विभिन्न योजनाओं का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। इसके बाद, उन्होंने मध्य विद्यालय सिमरी में स्थित केजीबीवी के भवन का उद्घाटन किया और पोषण वाटिका का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सिमरी हाई स्कूल के परिसर में विभागीय योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास एवं उद्घाटन किया और विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करते हुए जीविका दीदी, टोला सेवक, विकास मित्र आदि से मुलाकात की।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने दरभंगा अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय बस पड़ाव स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव का निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इसके बाद, हराही तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य भी देखा।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर