LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

PM Modi In Bihar: बिहार में गरजे PM मोदी- निशाना झारखंड था,कहा- जिसको किसी ने नहीं पूछा...मोदी उसको पूजता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार पहुंचे. जमुई में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मान सम्मेलन में शिरकत कर हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. इस मौके पर बिहार के राज्यपाल-मुख्यमंत्री-डिप्टी सीएम मौजूद रहे.

PM Modi In Bihar, बिहार में प्रधानमंत्री, जमुई न्यूज, BIHAR
जमुई में PM मोदी - फोटो : Self

PM Modi In Bihar: प्रधानमंत्री मोदी 48 घंटे के अंदर दूसरी दफे बिहार पहुंचे हैं. पीएम मोदी 13 तारीख को दरभंगा में थे. आज 15 नवंबर को जमुई में जनजातीय गौरव सम्मान सम्मेलन में शिरकत किए। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 6600 करोड़ रू की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ने बिहार की धऱती से आदिवासी समाज के कल्याण को लेकर किए जा रहे कामों को गिनाया. पीएम मोदी ने कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा, मोदी उसको पूजता है. प्रधानमंत्री मोदी झारखंड से सटे जमुई की धऱती से झारखंड चुनाव को साधने की कोशिश की. 

जिसको किसी ने नहीं पूछा, मोदी उसको पूजता है

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया. पहले की सरकारों ने आदीवासी जातियों की कोई परवाह ही नहीं की थी. 24000 करोड़ रू की पीएम जन-मन योजना शुरू की है. इससे देश की सबसे पिछड़ी जाति का विकास हो रहा है. इस योजना के एक साल पूरा हो रहा है. इसके तहत हजारो पिछड़े आदिवासियों को घऱ दिए हैं, सैकड़ों गांव में सड़क, नल से जल पहुंचा है. जिसको किसी ने नहीं पूछा, मोदी उसको पूजता है. पहले की सरकार के रवैये की वजह से आदिवासी समाज विकास योजनाओं से वंचित रहा. अगर किसी अफसर को सजा देनी हो तो पनिसमेंट पोस्टिंग ऐसी जगहों पर की जाती थी. एनडीए सरकार ने ऐसी सोच को बदल दिया है. एनडीए सरकार ने ऐसे आदिवासी बहुल जिले को आकांक्षी जिला घोषित किया है. अब पिछड़े जिलों में नौजवान अफसर भेजे जा रहे हैं. इसका लाभ आदिवासी भाई-बहनों को हुआ है. आदिवासी विरासत को सहजने के लिए भी हमारी सरकार ने कई कदम उठाए हैं. कई लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रांची में विशाल संग्रहालय की शुरूआत की है.  

Diarch GO

अब मातृभाषा में भी परीक्षा का विकल्प- मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि मेडिकल -इंजीनियर और तकनीकी शिक्षा में आदिवासी समाज के सामने भाषा की बड़ी समस्या रही है. हमारी सरकार ने मातृभाषा में परीक्षा के विकल्प दिए हैं. इससे आदिवासी समाज के बच्चों को विकल्प मिला है. इससे इन परविरा के बच्चों का हौसला बढ़ा है.भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आदिवासी बहुल जिलों में बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन में 500 वृक्ष लगाए जाएँगे.