LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Prashant Kishore In Custody: ना एम्स लेकर गई ना किसी अज्ञात जगह, तो पीके को कहां घुमा रही पटना पुलिस, लगभग 7 घंटे पहले गांधी मैदान से हुई है गिरफ्तार, अब आगे क्या..

Prashant Kishore In Custody: पटना पुलिस ने फतुहा में पीके की मेडिकल जांच करवाई है। फतुहा के समुदायिक केंद्र में पीके का मेडिकल जांच कराया गया है।

PK
PK medical examination- फोटो : Reporter

Prashant Kishore In Custody: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पटना पुलिस पिछले 7 घंटे से पटना के आसपास घुमा रही है। पटना के गांधी मैदान से पुलिस प्रशांत किशोर को अहले सुबह करीब 4 बजे हिरासत में लिया। पीके को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उन्हें एंबुलेंस में लेकर एम्स पहुंची। लेकिन पीके ने इलाज करवाने से इंकार कर दिया। वहीं एम्स के बाहर पीके के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। एंबुलेंस के सामने समर्थक लेट गए औऱ पीके को ले जाने से रोकने लगे। जिसके बाद पुलिस ने पीके के समर्थकों पर लाठीचार्ज किया। वहीं समर्थकों को हटाने के बाद पुलिस  पीके को लेकर अज्ञात जगह जाने लगी। 

पीके का मेडिकल जांच हुआ

ताजा मिली जानकारी के अनुसार पीके को पुलिस किसी स्थाई जगह लेकर नहीं गई है बल्कि  पिछले 7 घंटे से पीके को यहां वहां घुमा रही है। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने फतुहा में पीके की मेडिकल जांच करवाई है। फतुहा के समुदायिक केंद्र में पीके का मेडिकल जांच कराया गया है। वहीं पीके के वैनिटी वैन को डीटीओ ने जब्त कर लिया है। डीटीओ कार्यालय में पीके के वैनिटी वैन को रखा गया है। पीके के पूरे आंदोलन में वैनिटी वैन चर्चा का केंद्र बना हुआ था।

Goal 2026

कोर्ट में होंगे पेश

बताया जा रहा है कि मेडिकल जांच के बाद पुलिस पीके को कोर्ट में पेश करेगी। पीके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कुछ ही देर में पुलिस कोर्ट में पीके को प्रस्तुत करेगी। डीएम के अनुसार, पीके को 10.30 बजे के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। वर्तमान में पीके की स्थिति के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। किसी भी व्यक्ति को उनसे मिलने की अनुमति नहीं है। 

गांधी मैदान बंद और राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

दूसरी ओर पुलिस ने गांधी मैदान के सभी गेट बंद कर दिए हैं। इसके विरोध में जन सुराज ने आज पूरे बिहार में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। वहीं, दूसरी ओर बीपीएससी परीक्षा के मुद्दे पर महागठबंधन ने भी बिहार में प्रतिरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। आरजेडी और अन्य सहयोगी दलों की छात्र इकाइयों के नेता प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करेंगे। जन सुराज की ओर से इस मामले में आज हाईकोर्ट में याचिका दायर किए जाने की संभावना है। प्रशांत किशोर और उनके समर्थक बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं की जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े हैं।

NSIT
Nsmch