Political News: बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को आज दी जाएगी औपचारिक विदाई, केरल के बनाए गए हैं नए राज्यपाल

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का अगला राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का कार्यभार संभालने से पहले बिहार से औपचारिक विदाई दी जाएगी।

Rajendra Vishwanath Arlekar
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को औपचारिक विदाई- फोटो : hiresh Kumar

Political News:  बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का अगला राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का कार्यभार संभालने से पहले बिहार से औपचारिक विदाई दी जाएगी। आज शाम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को राजभवन में औपचारिक विदाई दी जाएगी। 

फरवरी साल 2023 में राजेंद्र विश्वनाथन अर्लेकर बिहार के एकतालीसवें में राज्यपाल बनाए गए।  23 अप्रैल 1954 को जन्मे अर्लेकर गोवा के रहने वाले हैं और बिहार के राज्यपाल बनाने से पहले वह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। उन्हें जुलाई 2021 में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Diarch GO

राजेंद्र विश्वनाथ बीजेपी की वरिष्ठ सदस्य रह चुके हैं. मूल रूप से गोवा के रहने वाले अर्लेकर साल 2002 से 2007 तक वह में बीजेपी के विधायक भी रहे हैं। वहीं, वर्ष 2012 से 2015 तक गोवा विधानसभा के स्पीकर भी थे। इस दौरान गोवा विधानसभा को उन्होंने पेपरलेस यानी कागजमुक्त करने में अहम भूमिका निभाई थी। 

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।  आरिफ मोहम्मद खान को 6 सितंबर 2019 को केरल का राज्यपाल बनाया गया था। केरल के निवर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रविवार को केरल से रवाना हो गए। 

NSIT
Nsmch

बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में मणिपुर, मिजोरम, केरल और बिहार समेत राज्यों के लिए नये राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। खान  बिहार के राज्यपाल का पदभार संभालेंगे, जबकि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर केरल के नये राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे।

रिपोर्ट-बंदना शर्मा