LATEST NEWS

  • विधान परिषद चुनाव: RLM विधायकों की बैठक, जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन का ऐलान
  • विधान परिषद चुनाव: RLM विधायकों की बैठक, जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन का ऐलान

  • दुर्गा पूजा 2026: पटना के 50 पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर, फायर डीआईजी ने दिए सुधार के निर्देश
  • दुर्गा पूजा 2026: पटना के 50 पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर, फायर डीआईजी ने दिए सुधार

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद

  • Patna Shankarpur Diyara firing
  • पटना के शाहपुर दियारा में ताबड़तोड़ गोलीबारी, चार गिरफ्तार और दुनाली बंदूक बरामद

  • Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 50 लाख की बियर किया जब्त, मौके से  चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 50 लाख

BIHAR POLITICS -‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’ पर गरमाई राजनीति! बापू सभागार में न केवल बापू व कलाकार बल्कि बिहार की बेटी का हुआ अपमान - कांग्रेस

BIHAR POLITICS - भारत रत्न अटल बिहार वाजेपेयी की जयंती पर बापू का फेवरेट भजन गाने पर गायिका को माफी मांगने की घटना पर बवाल मचा है। कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने इसे भाजपा का असली चेहरा बताया है, जो पूरी तरह से सांप्रदायिक है।

BIHAR POLITICS -‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’ पर गरमाई राजनीति! बा

PATNA - बिहार की राजधानी पटना में आयोजित भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में गायिका के द्वारा महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन ‘रघुपति राघव राजाराम...ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’ गाना गानेवाली गायिका को माफी मांगने पर बवाल मच गया है। विपक्ष ने इस मामले को लेकर सीधे सीधे भाजपा नेतृत्व को कठघरे में खड़ा कर दिया है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसे भाजपा के द्वारा फैलाएं गए सांप्रदायिकता के जहर के विकराल रूप का उदाहरण करार देते हुए  कहा कि आज देश सहित प्रदेश में अराजक तत्वों का आगमन हो चुका है। जिनमें भाईचारे और सामाजिक समरसता की रत्ती भर भी समझ नहीं है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे अराजक तत्वों का देश में हावी होने हमें ये संकेत देता है कि देश को बर्बाद करने पर भाजपा और उनके कार्यकर्ताओं में धर्म विशेष के प्रति इतनी नफरत भर दी गई है कि आने वाली पीढ़ियों को ये लोग वैमनस्यता के अंधी दौड़ में झोंककर बर्बाद कर रहे हैं। 

Diarch GO

गाना रोकनेवालों पर कार्रवाई करें

उन्होंने कहा कि सदन के भीतर ये अराजक तत्व अंबेडकर और सदन के बाहर राष्ट्रपिता को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अविलंब उन नेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए जिनके उपस्थिति में ये हुआ, इन नेताओं में जरा सी भी नैतिकता नहीं बची कि बिहार की बेटी और कलाकारों को अपने सांप्रदायिक सोच से बाहर रख सकें।

युवाओं को उन्मादी बना रही है कांग्रेस

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि खुद सोचिए कि मनोरंजन के लिए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते हैं और सामने बैठा दर्शक अपनी वैचारिक लड़ाई के साथ उसे सुनेगा तो कोई भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे माहौल को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सहित पूरे देश में फैलाने का काम किया है। जिसके कारण कभी मॉब लिंचिंग, कभी खान पान, कभी वेश भूषा के कारक विवाद खड़े किए जा रहे हैं। युवाओं को उन्मादी और अनुशासन विहीन बनाया जा रहा है और उसका कारण है कि भाजपा के द्वारा जो समाज में आपस में लड़वाने का काम कर रही है।

NSIT
Nsmch

गायिका को मांगनी पड़ी माफी

बापू सभागार में देश के बड़े कवि रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी को खुद बड़े कलाकार कवि के रूप में स्थापित थे, उनके याद में आयोजित कार्यक्रम में एक कलाकार जो बिहार की बेटी है उसको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रियों विधायकों के सामने भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपमानित कर दिया, जो न केवल बेटी का अपमान हुआ बल्कि समूचे बिरादरी का अपमान कराया गया जब उस कलाकार ने सबसे भरे मंच से माफी मांगी। ये बताने को काफी है कि इस राज्य में भी अराजक तत्वों का आगमन भाजपा के विचारों के कारण हो गया है।