LATEST NEWS

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, तस्करों की फायरिंग से नहीं ऐसे हुआ था मर्डर ,महिला दारोगा

BIHAR POLITICS - बिहार के विकास के लिए नीतीश ब्रांड हुआ पुराना, अब तेजस्वी ब्रांड की जरुरत, अपनी विदाई यात्रा पर हैं मुख्यमंत्री

BIHAR POLITICS - तेजस्वी यादव ने नए साल पर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वह बिहार में अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के सीएम अपनी विदाई यात्रा पर हैं और अगली बार उनकी वापसी नहीं होने जा रही है।

 BIHAR POLITICS - बिहार के विकास के लिए नीतीश ब्रांड हुआ पुर
नीतीश पर तेजस्वी का बड़ा हमला- फोटो : नरोत्तम कुमार

PATNA - बिहार में इस साल चुनाव होने हैं, जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा करते हुए दावा किया है कि उनकी सरकार बनेगी और नीतीश कुमार की विदाई होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार का ब्रांड चल रहा है, जो अब उतना कारगर नहीं रहा है। इसलिए नए ब्रांड की जरुरत है, जो बिहार में पलायन रोकने के साथ सभी के लिए रोजगार उपलब्ध करा सके। 

चुनाव से पहले बनाएंगे सरकार

इस दौरान चुनाव से पहले बिहार में सरकार बनाने के सवाल पर तेजस्वी ने मुस्कुराते हुए कहा कि ठंड बहुत है, इसलिए भुंजा खाइए, चर्चा का मजा लीजिए।

Diarch GO

नीतीश कुमार की विदाई यात्रा

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को फिर से चाचा कहते हुए उन्हें नये साल की बधाई दी। साथ ही कहा कि अभी वह विदाई यात्रा पर हैं। क्योंकि वह भी जानते हैं कि इस साल उनकी विदाई तय है। 20 साल से वह लगातार काम कर रहे हैं, इसलिए वह थक चुके हैं। यह थकान अब नजर आने लगा है। उनके पास बिहार के लिए कोई विजन नहीं हैं। इसलिए जनता भी अब बदलाव चाह रही है। 

जनता के लिए कई घोषणा

उन्होंने कहा कि बिहार से बेरोजगारी हटाएंगे बिहार में शिक्षा व्यवस्था अच्छी करेंगे और बिहार से पलायन रोकेंगे। स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करेंगें। यही हमारी कामना है और हमें उम्मीद है कि यह करने में हम सभी लोगों के सहयोग से कामयाब भी होंगे नए साल में नई सरकार बनेगी

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - नरोत्तम कुमार