LATEST NEWS

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

NEWS4NATION EXCLUSIVE - बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा थामेंगे तेजस्वी का हाथ,ज्वाइन करेंगे राजद,जलाएंगे लालटेन

 NEWS4NATION EXCLUSIVE - बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा था
राजद का लालटेन थामेंगे ओसामा शहाब- फोटो : NEWS4NATION

SIWAN/PATNA - सिवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा भी राजनीति में इंट्री करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने पिता की तरह ही राष्ट्रीय जनता दल के साथ जाने का फैसला लिया है। न्यूज4नेशन को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार कल ओसाम शहाब अधिकारिक रूप से राजद की सदस्यता लेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। साथ ही इस बात की संभावना है कि लालू प्रसाद भी ओसामा को आशीर्वाद देने आ सकते हैं। बिहार में चार सीटों पर होनेवाले उपचुनाव से पहले इसे तेजस्वी की बड़ी चाल के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि सिवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के निधन को तीन साल से अधिक का समय गुजर चुका है। उनके निधन के बाद बेटे ओसामा शहाब को लेकर आए दिन किसी न किसी विवाद के कारण चर्चा में रहे हैं। यह पहली बार होगा, जब ओसामा की चर्चा राजनीति को लेकर हो रही है। यह लगभग तय हो चुका है कि ओसामा अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राजद से राजनीतिक की शुरूआत करेंगे। कल इसको लेकर तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेस बुलाई है, जिसमें ओसामा पार्टी की सदस्यता करेंगे।

तेजस्वी से ओसामा के बेहतर संबंध

ओसामा का राजद में जाने के फैसले का बड़ा कारण तेजस्वी यादव को माना जा रहा है। ओसामा और तेजस्वी के बेहतर रिश्ते रहे हैं। यहां तक कि ओसामा के निकाह में भी तेजस्वी शामिल हुए थे। इसके अलावा कई मौके पर तेजस्वी ओसामा का समर्थन करते रहे हैं। 

मां हिना शहाब ने राजद में जाने से किया था इनकार

इससे   पहले लोकसभा चुनाव के दौरान राजद ने ओसामा की मां हिना शहाब को सिवान से लड़ने का ऑफर दिया था। लेकिन हिना ने यह ऑफर ठुकरा दिया था और निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। 

NSIT
Nsmch