LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Political News : बिहार के इस जिले से होगी एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत, गठबंधन के सांसद, विधायक सहित सभी नेता होंगे शामिल

Bihar Political News : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है. इसी कड़ी में कल से एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की जा रही है....पढ़िए आगे

Bihar Political News : बिहार के इस जिले से होगी एनडीए कार्यक
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत - फोटो : AMRESH

VAISHALI : बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिये पटना से बेतिया पश्चिमी चंपारण जा रहे थे। जाने के क्रम में गोरौल के हरसेर चंद्रा पेट्रोल पंप के निकट जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया। 

स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए मकर संक्रांति का बधाई दिया। साथ ही कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित एवं एनडीए को और मजबूत करने के लिए आज से निकला हूं। उन्होंने बताया की कल से एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत बेतिया से किया जा रहा है जो कि पूरे बिहार के सभी जिला में होना हैं। जिसमें एनडीए के सभी स्थानीय सांसद, विधायक ,विधान पार्षद, पूर्व सांसद विधायक घटक दल के सभी नेता शामिल होंगे। 

इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ता एवं जनता को विस्तृत रूप से जानकारी दिया जाएगा। स्वागत करने वालों में विधानसभा प्रभारी प्रतिभा सिंह, श्याम राय,अविनाश कुमार लड्डू ,अशोक सिंह, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार, संजय कुमार सुमन,भगवान सिंह , डॉ. मंतोष कुमार, अरविंद कुमार शरण, मनोज कुमार ,त्रिविक्रम प्रसाद, सुनील कुमार सुमन ,लक्ष्मी कुमारी , विक्की कुशवाहा,राम सिंह ,अशोक कुमार ,अमिताभ कुमार कमलेश, प्रेम कुमार निषाद, दीपक कुमार , मुकेश पासवान, विकास कुमार ,सत्यनारायण सिंह ,जितेंद्र पटेल, छोटू पटेल, अजय सिंह,हिमांशु कुमार, उदय कुमार, अखिलेश पटेल, जितेंद्र महतो,पवन कुमार ,रोहित पटेल,बंगाली सिंह,जयनारायण शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

वैशाली से अमरेश की रिपोर्ट