LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

CM Security : धक्का मार गाड़ी के सहारे नीतीश कुमार की सिक्योरिटी , सुरक्षा घेरा छोड़ कर गाड़ी को ठेलते नजर आई मुजफ्फरपुर पुलिस

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा धक्का मार गाड़ी के सहारे संचालित की जा रही थी। मुजफ्फरपुर पुलिस ने सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा के लिए पुलिस गाड़ी को धक्का लगाते हुए देखा गया।

CM Security

CM Security : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा धक्का मार गाड़ी के सहारे संचालित की जा रही थी। मुजफ्फरपुर पुलिस ने सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा के लिए पुलिस गाड़ी को धक्का लगाते हुए देखा गया।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रगति यात्रा के दौरान आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले रामदयालु में विभिन्न कार्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इसके बाद, उनका काफिला दीघड़ा रामपुर साह की ओर बढ़ा। इस दौरान सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला रामदयालु से दीघड़ा रामपुर साह के लिए रवाना हुआ, एक पुलिस कर्मी की गाड़ी खराब हो गई। हालांकि, मुख्यमंत्री का काफिला आगे बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस कर्मी ने खराब गाड़ी को धक्का देकर साइड किया। इस स्थिति से यह स्पष्ट होता है कि अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा भी इस धक्का मार गाड़ी पर निर्भर है।

प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के पहले दिन गोपालगंज और दूसरे दिन मुजफ्फरपुर का दौरा किया गया। मुजफ्फरपुर पहुंचने पर सबसे पहले रामदयालु का निरीक्षण किया गया, जहां कई कार्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया और कुछ योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इसके बाद, वे कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ गए। इस दौरान मुजफ्फरपुर पुलिस की एक गाड़ी सड़क पर खराब हो गई, जिसे पुलिस कर्मियों ने तुरंत धक्का देकर साइड किया। इस स्थिति में यह प्रश्न उठता है कि क्या इस प्रकार की गाड़ियों से पुलिस नीतीश कुमार की सुरक्षा का दायित्व निभा रही थी।