LATEST NEWS

  • PMCH Expansion
  • पीएमसीएच में अब एक साथ 2500 बेड पर मरीजों का जहोगा आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ इलाज, सीएम

  • सुपौल के करजाइन में भीषण डकैती: संवेदक के घर हथियार के बल पर 60-65 लाख की लूट, परिवार को बनाया बंधक
  • सुपौल के करजाइन में भीषण डकैती: संवेदक के घर हथियार के बल पर 60-65 लाख की लूट, परिवार

  • Begusarai Panchayat Building Row
  • बेगूसराय में पंचायत सरकार भवन के निर्माण पर सवाल, जांच में खानापूर्ति का आरोप, अधिकारी पर बदसलूकी की

  • Bikram police liquor raid
  • दुर्गा पूजा से पहले पटना पुलिस का एक्शन: बिक्रम में पुलिस ने पकड़ी 101 लीटर महुआ शराब,2000 लीटर

  • फतुहा में नदी से युवक का शव
  • फतुहा में नदी से युवक का शव बरामद, एक दिन पहले मिली थी लावारिस कार! मौत की गुत्थी

Nitish Kumar : सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा में मोतिहारी को मिली बड़ी सौगात, 3 मांग और 9 घोषणाएं हुई पूरी, सड़क -तटबंध से एयरपोर्ट तक का तोहफा

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को वे पूर्वी चंपारण जिला पहुंचे. इस दौरान जिले की विभिन्न लंबित मांगों को पूरा करने को लेकर उन्होंने बड़ी घोषणा की. इसमें जिले मे सड़क, तटबंध निर्माण सहित पर्यटन विकास के साथ ही एयरपोर्ट से जुडी परियोज

nitish kumar
Nitish kumar in Pragati yatra- फोटो : news4nation

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में मंगलवार को पूर्वी चंपारण जिला पहुंचे. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुडी विभिन्न योजनाओं को लेकर बड़ी घोषणा की. इसमें कई ऐसी मांग भी शामिल हैं जिसे पूरा करने के लिए सीएम नीतीश से अनुरोध किया गया था. इसमें सड़क -तटबंध से एयरपोर्ट के निर्माण सहित गन्ना किसानों की मांग भी शामिल है. 

गन्ना उद्योग विभाग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण मांग को पूरा करते हुए बताया गया है कि सीएम नीतीश के पूर्वी चंपारण आने से पहले भी और आज भी कई गन्ना किसानों ने बताया है कि गन्ने का जो मूल्य उन्हें मिलता है वह कम है। इसे लेकर एक दिन पहले ही पश्चिम चम्पारण जिले की यात्रा के दौरान गन्ना उद्योग विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि गन्ना के मूल्य में कम से कम 20 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की जाए। 10 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी पहले ही की जा चुकी है। इसके अलावा 10 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी इसी सीजन से और की जायेगी जिसका व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। अब गन्ना किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में 20 रु० प्रति क्विंटल अधिक दाम मिलेगा।  

Diarch GO

पथ निर्माण विभाग की प्रमुख मांग को पूरा करते हुए कहा गया कि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश को मजुराहा जाने का मौका मिला। वहीं पर धनौती नदी पर पुल बनाने की बात लोगों ने कही है।  स्थल भ्रमण से स्पष्ट दिखा है कि यदि वहाँ पुल बनाया जाता है तो लोगों को कोटवा जाने में सुविधा होगी।  पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को निदेशित किया है कि मोतिहारी शहर को सीधे कोटवा से जोड़ने के लिए धनौती नदी पर पुल का निर्माण करायें।  

पर्यटन विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के तहत अरेराज में अवस्थित सामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में और सुविधाओं की आवश्यकता  तथा आने का रास्ता भी संकरा है। पर्यटन विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि मंदिर परिसर का विकास एवं मंदिर पहुंचने के लिए सुगम सम्पर्क पथ का निर्माण शीघ्र करायें। 

NSIT
Nsmch

इन योजनाओं की घोषणा 

रक्सौल अनुमंडल में बंगरी नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध का निर्माण कराया जायेगा। इसके निर्माण से रक्सौल प्रखंड के संबंधित गाँव लाभान्वित होंगे।  पूर्वी चम्पारण जिले में बागमती नदी के दाएँ तटबंध पर पक्की सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे ढाका-पताही शिवहर-बेलसंड सन्नीसैदपुर के बीच आवागमन सुलभ एवं सुचारू होगा। घुड़दौर पोखर, पताही का जीर्णोद्वार एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जायेगा। यह पोखर लगभग 750 वर्ष पुराना है।  

सीताकुंड धाम के परिसर एवं सम्पर्क पथ का विकास किया जायेगा। इसके निर्माण से यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। मेहसी उज्हिलपुर पंचायत के इब्राहिमपुर ग्राम में बूढ़ी गंडक नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।  चिरैया शांति चौक से भेलवा बाजार घोडासहन तक सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे क्षेत्र की जनता के साथ-साथ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं को यातायात में सुविधा मिलेगी। 

गाँधी उच्च विद्यालय, बड़हरवा लखनसेन का विकास किया जायेगा। इस स्थल पर चम्पारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी जी लगभग 6 माह तक ठहरे थे तथा उनके द्वारा प्रथम बुनियादी विद्यालय की स्थापना की गयी थी। इसके विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा रक्सौल एयरपोर्ट के विकास का काम किया जा रहा है। इसका और विस्तार होना चाहिए। इसके लिए जितनी भी जमीन की आवश्यकता होगी राज्य सरकार उसे उपलब्ध कराएगी। लालबकेया नदी पर बलुआ-गुआबारी के सामने RCC पुल का निर्माण किया जायेगा।