Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की खत्म होगी विधानसभा सदस्यता! राजद ने जारी किया पत्र, 4 विधायकों पर गिरेगी गाज

राजद ने दल बदल कानून का उल्लंघन कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्थन करने वाले चार विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है. नीलम देवी, प्रहलाद यादव, चेतन आनंद और संगीता कुमारी का नाम शामिल है.

MLA disqualified
MLA disqualified- फोटो : news4nation

Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की मोकामा विधानसभा क्षेत्र से सदस्यता रद्द हो सकती है. इसके साथ ही राजद के टिकट पर जीते तीन अन्य विधायकों की सदस्यता रद्द करने को लेकर भी राजद ने पहल की है. राजद की ओर से बुधवार को चारों विधायकों की सदस्यता दल बदल कानून के तहत खत्म करने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की गई. 


मोकामा विधायक नीलम देवी, सहित सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव, शिवहर विधायक चेतन आनंद और मोहनिया विधायक संगीता कुमारी की सदस्यता निरर्हित करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को राजद के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन की ओर से ज्ञापन सौंपा गया. 

Diarch GO


ज्ञापन में मांग की गई है कि महागठबंधन के जो भी विधायक दल बदल कानून का उल्लंघन किए हैं और दूसरे दल में जाकर दूसरे दल की सदस्यता ले रहे हैं या लिए हैं, उनकी सदस्यता समाप्त की जाए. राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी, भाई वीरेंद्र, मुख्य सचेतक अब्दुल इस्लाम शाहीन, कांग्रेस की प्रतिमा दास, माले के अजय सिंह ने अध्यक्ष को इसे लेकर ज्ञापन सौंपा. 


अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि अध्यक्ष ने कहा है कि हमने चारों विधायकों को नोटिस भेजा है लेकिन अब तक उन लोगों की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. सिद्दीकी ने कहा कि चारों विधायकों के दल बदल कानून का उल्लंघन करने को करीब एक साल हो गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. यहअध्यक्ष के अनुशासन पर ही सवाल खड़ा करता है. उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा के अगले सत्र से पहले कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग सदन चलने के दौरान भी इस मुद्दे को उठाएंगे. 

NSIT
Nsmch

क्यों जाएगी सदस्यता 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले वर्ष अचानक से राजद-कांग्रेस से नाता तोड़कर एनडीए से हाथ मिला लिया था. विधानसभा में बहुमत साबित करने के दौरान मोकामा विधायक नीलम देवी, सहित सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव, शिवहर विधायक चेतन आनंद और मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने दल बदल कानून का उल्लंघन करते हुए नीतीश कुमार को समर्थन किया था. वे सत्ता पक्ष की ओर बैठने भी लगे थे. इसी कारण राजद की ओर से चारों विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है. मोकामा विधायक नीलम देवी ने वर्ष 2022 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी जबकि  सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव, शिवहर विधायक चेतन आनंद और मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. 

रंजन की रिपोर्ट