LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

BIHAR NEWS - सीएम नीतीश से मिले लोजपारा सांसद, प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद, कर दी बड़ी मांग

BIHAR NEWS - पटना में लोजपा रामविलास के सांसद, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने आज सीएम नीतीश से मुलाकात कर बड़ी मांग कर दी।

 BIHAR NEWS -  सीएम नीतीश से मिले लोजपारा सांसद, प्रदेश अध्य

PATNA - पटना जिले के धनरूआ थाना अंतर्गत जियाउद्दीन चक गांव में 28 दिसंबर 2024 को दलित समाज के धर्मवीर पासवान की निर्मम हत्या पश्चात नामजद आरोपियों और दबंगों के द्वारा लगातार पीड़ित परिवार समेत अन्य दलित समाज के परिवारों को डराने-धमकाने की घटना का संज्ञान लेते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री  चिराग पासवान जी के निर्देश पर जमुई सांसद सह बिहार प्रभारी  अरुण भारती जी ने इस मामले को माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी के संज्ञान में लाते हुए हत्या के इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित मुहैया कराने की मांग की है। 

28 दिसंबर को दलित समाज के युवक धर्मवीर पासवान की उनके घर के सामने उनके परिजनों की उपस्थिति में दबंगों के द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में FIR संख्या- 754/24 में राजकिशोर उर्फ कारू यादव, राहुल यादव, दीपक यादव, चुन्नू यादव, चंदन यादव, सोहराय यादव नामजद अभियुक्त हैं परंतु अभी तक पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 

हत्या की निंदनीय के पश्चात लगातार प्रशासन तथा आरोपियों और दबंगों के द्वारा पीड़ित पक्ष को डराया धमकाया जा रहा है। इस घटना के कारण कई पीड़ित दलित परिवार गांव छोड़ने को मजबूर हैं। लोजपा (रा) के प्रदेश की एनडीए सरकार दलित समुदाय की सुरक्षा को लेकर शत प्रतिशत प्रतिबद्ध है। इस मामले में FIR में वर्णित मुख्य आरोपियों सहित सभी नामजद आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाएं इसका आश्वाशन माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने लोजपा के प्रतिनिधिमंडल को दिया है। 

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि लोजपा (रामविलास) के प्रतिनिधिमंडल में जमुई सांसद सह प्रदेश संगठन प्रभारी  अरुण भारती के  साथ लोजपा (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी , प्रधान महासचिव संजय पासवान , संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडेय , वरीय उपाध्यक्ष  अशरफ़ अंसारी और युवा  प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch