LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar News : अरविंद केजरीवाल ने बिहारियों के लिए कह दी ऐसी बात, आग बबूला हो गए चिराग पासवान, किया ऐलान- भुगतना पड़ेगा परिणाम

बिहार के लोगों पर विभिन्न राज्यों में आपत्तिजनक शब्द और भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर कई बार बड़े विवाद हो चुके हैं. अब आप नेता अरविंद केजरीवाल पर भी इसी किस्म का आरोप लगा है. इस पर चिराग पासवान ने बड़ा हमला बोला है.

Chirag Paswan
Chirag Paswan on Arvind Kejriwal- फोटो : news4nation

Bihar News : लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को बिहारियों पर की गई एक टिप्पणी को लेकर आड़े हाथों लिया है. उन्होंने बिहारियों का अपमान बताते हुए अरविंद केजरीवाल को इसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है. 

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होना है. लेकिन उसके पहले ही सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. इसमें आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के कथित बयान में बिहारी लोगों को फर्जी वोटर कहने का दावा किया गया है. इसी को लेकर अब चिराग पासवान ने केजरीवाल पर हमला बोला है. 

अपने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में चिराग ने लिखा, 'आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बिहारियों को फर्जी वोटर कहा है। केजरीवाल जी का ये बयान बेहद निंदनीय है, जो कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं है। मैं पूछना चाहता हूं कि केजरीवाल जी को बिहारियों से इतनी नफरत क्यों ?'

उन्होंने आगे लिखा,  'राष्ट्रीय राजधानी के समग्र विकास में यूपी और बिहार के लोगों की एक बड़ी भूमिका रही है। देश और दुनिया भर से लोग नई दिल्ली आते है , ऐसे में बिहारियों का अपमान करना एक सत्ताधारी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। अरविंद केजरीवाल ने जिस तरीके से पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है उसका परिणाम आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को भुगतना पड़ेगा। नई दिल्ली में NDA की प्रचंड जीत देखकर केजरीवाल जी बौखला गए है।' 

NSIT
Nsmch

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होगा. वहीं चुनाव परिणाम 8 फरवरी को आएगा.