LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

Bihar News: राबड़ी आवास पर शुरु हुआ चूड़ा-दही भोज, लालू यादव कार्यकर्ताओं को खिला रहे चूड़ा दही, देखिए तस्वीरें....

Bihar News: लालू यादव के आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया है। भोज की तस्वीरें सामने आई है...

लालू यादव
chura dahi fest- फोटो : Reporter

Bihar News:  राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन शुरु हो गया है। राबड़ी आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया है। सभी कार्यकर्ता चूड़ा-दही भोज का आनंद उठा रहे हैं। वहीं लालू यादव के घर से भोज की तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों में लालू यादव ठंड में आग सकेते नजर आ रहे हैं तो वहीं कार्यकर्ता चूड़ा दही खाते दिख रहे हैं। मौके पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, रोहिणी आचार्य औऱ पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी मौजूद हैं। 

लालू के आवास पर चूड़ा-दही भोज

बता दें कि आज देश भर में धूम धाम से मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर लालू यादव के घर चूड़ा दही का आयोजन भी किया गया है। बिहार के राजनीतिक गलियारों में मकर संक्रांति के भोज की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। लेकिन अगर मकर संक्रांति का भोज लालू प्रसाद यादव के आवास पर हो, तो इसके राजनीतिक मायने निकलना तय है। आज कल यानी 14 जनवरी को लालू प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति का भोज आयोजित कियागया है। इस भोज में सीएन नीतीश को आमंत्रण मिला है या नहीं ये सवाल सभी के मन में उठ रहा है। राजद सूत्रों की मानें तो इस बार सिर्फ पार्टी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को ही चूड़ा-दही भोज के लिए आमंत्रित किया गया है। 

NSIT
Nsmch

लालू यादव के आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया है। राजद कार्यकर्ता और नेता राबड़ी आवास पर पहुंच रहे हैं। वहीं लालू यादव सपरिवार मौके पर मौजूद हैं। लालू यादव से कार्यकर्ता मिल रहे हैं और उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं। 

लालू ने की थी  शुरुआत

बिहार में दही-चूड़ा भोज की शुरुआत लालू प्रसाद ने वर्ष 1994-95 में की थी। तब वे बिहार के मुख्यमंत्री थे। लालू प्रसाद यादव ने आम लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए दही-चूड़ा भोज का आयोजन शुरू किया था। इसकी खूब चर्चा हुई। बिहार के हर हिस्से से हजारों लोग लालू यादव के भोज में शामिल होने आते रहे। यहां तक कि इस दौरान कई प्रकार के सियासी समीकरण भी बने। वैसे नेता जिन्हें लालू अपने साथ जोड़ना चाहते उन्हें इस भोज के बहाने जरुर बुलाया जाता। धीरे धीरे दही-चूड़ा भोज आरजेडी की परंपरा बन गई. यहां तक कि चारा घोटाला में लालू यादव के जेल जाने के बाद भी राजद ने यह परंपरा कायम रखी। 

कोरोना में टूट गई थी परंपरा

हालांकि वर्ष 2021 में 26 साल के बाद लालू परिवार के यहां दही-चूड़ा खिलाने की परम्परा तब टूटी जब देश में कोरोना महामारी आया. वहीं 2023 में एक बार फिर से तेजस्वी यादव ने दही-चूड़ा भोज की तैयारी की. लेकिन, राजद के वरिष्ठ नेता शरद यादव के निधन के बाद भोज को अंतिम समय में स्थगित करना पड़ा। जिसके बाद 2024 में एक बार फिर लालू यादव ने भोज का आयोजन किया। इसके बाद बिहार की सियासत बदल गई और सीएम नीतीश लालू यादव का साथ छोड़ एनडीए के साथ हो गए। वहीं अब आज यानी मंगलवार को लालू यादव चूड़ा-दही भोज का आयोजन कर रहे हैं, लेकिन इस बारे लालू यादव के आवास पर भोज में केवल पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ही शामिल होंगे। 

पटना से रंजन  की रिपोर्ट