LATEST NEWS

  • Patna police raid codeine cough syrup seized
  • पटना के फतुहा में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद: 156 कार्टन कफ सिरप जब्त, NDPS एक्ट में

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने

  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगा
  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी

  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा दिया...अनंत सिंह का दावा...
  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा

  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट, शांति समितियों के साथ बैठक
  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट,

70TH BPSC: BPSC अभ्यर्थी पर हुए लाठीचार्ज पर भड़ेक राजद सुप्रीमो लालू यादव, नीतीश सरकार को दे दी नसीहत, बहुत गलत हुआ...

70TH BPSC: बीपीएससी छात्रों पर लाठीचार्ज पर लालू यादव ने बड़ा बयान दिया है। लालू यादव ने कहा है कि "यह पूरी तरह गलत है। छात्रों के साथ गलत हुआ है।...

Lalu Yadav
lalu big statement- फोटो : Reporter

70TH BPSC: पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) कार्यालय के बाहर बुधवार को प्रदर्शन के क्रम में हुए लाठीचार्ज के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। बीते दिन आयोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज की है। इस लाठीचार्ज में एक छात्रा की हाथ टूटने की खबर भी सामने आ रही है। वहीं इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा बयान दिया है। 

लालू यादव का बड़ा बयान

लालू यादव ने बीपीएससी छात्रों पर लाठीचार्ज हुए लाठीचार्ज पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नीतीश सरकार को नसीहत भी दे दी है। उन्होंने कहा है कि छात्रों के साथ गलत हुआ है। बता दें कि, तेजस्वी यादव भी लगातार इस मामले में बिहार सरकार की विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में लालू यादव भी बिहार सरकार पर भड़कते नजर आए हैं। 

Diarch GO

ये नहीं होना चाहिए था....

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बीपीएससी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की है। जब उनसे इस घटना पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, "लाठीचार्ज बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। यह पूरी तरह से गलत है।" बता दें कि पटना के गर्दनीबाद में पिछले 9 दिनों से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिन अभ्यर्थियों ने आयोग का घेराव किया इस दौरान उन पर लाठीचार्ज की गई। इसके बाद से ही बिहार की सियासत गरमाई हुई है।

13 दिसंबर को हुई थी परीक्षा

बता दें कि, बीपीएससी 70वीं की परीक्षा 13 दिसंबर को राज्यभर में आयोजित हुआ था। परीक्षा के दिन पटना के बापू परीक्षा केंद्र से हंगामे की खबर सामने आई। बापू परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय से प्रश्नपत्र नहीं मिला, प्रश्न पत्र की सील टूटी हुई थी। छात्रों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाया। जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। वहीं इस मामले में आयोग ने फैसला लेते हुए बापू परीक्षा केंद्र के परीक्षा को रद्द कर दिया। आयोग ने 4 जनवरी को बापू परीक्षा केंद्र के 12 हजार अभ्यर्थियों का एग्जाम फिर से लेने का ऐलान भी कर दिया। वहीं बीते 9 दिनों से बापू परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थी पटना के गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि बीपीएससी 70वीं परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा लिया जाए। वहीं इसी बीच पटना में छात्रों पर लाठीजार्च किया गया है। 

NSIT
Nsmch

पटना से रंजन की रिपोर्ट