LATEST NEWS

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, तस्करों की फायरिंग से नहीं ऐसे हुआ था मर्डर ,महिला दारोगा

  • Raghopur Boat Tragedy
  • 13 बच्चों की मौत के बाद नहीं पहुंचे सीएम सम्राट .... शिक्षक रौशन आनंद खूब भड़के, चिराग पासवान

BPSC : 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द कराने के लिए अभ्यर्थियों के साथ धरना देंगे खान सर, किया बड़ा ऐलान, कोर्ट जाने को भी तैयार

खान सर ने शुक्रवार को कहा कि 70वीं बीपीएससी की परीक्षा को रद्द करने से ही परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी. पूरी परीक्षा को फिर से लेने की छात्रों की मांग को पूरी तरह से समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि वे उनके साथ हैं.

BPSC : 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द कराने के लिए अभ्यर्थियों

BPSC : 70वीं बीपीएससी की परीक्षा को पूरी तरह से रद्द करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भी पटना के गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन जारी है. पिछले 10 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद भी बीपीएससी ने परीक्षा रद्द करने और री एग्जाम की मांग को अब तक नहीं माना है. इस बीच लोकप्रिय शिक्षक खान सर ने शुक्रवार को कहा कि वे गर्दनीबाग जाएंगे और धरना प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के साथ आवाज बुलंद करेंगे. 

न्यूज़4नेशन से विशेष बातचीत करते हुए खान सर ने कहा कि 70वीं बीपीएससी की परीक्षा कई प्रकार की धांधली की खबरें आई. पटना के परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों की अनियमितता सहित राज्य के कई परीक्षा केंद्रों को लेकर शिकायतें आई. बावजूद इसके सिर्फ पटना केंद्र की परीक्षा को रद्द किया गया. उन्होंने बीपीएससी से पूरी परीक्षा को रद्द करने. परीक्षा की पारदर्शिता को सुनिश्चित करने सहित कदाचार पूर्ण परीक्षा के लिए ठोस उपाय करने की मांग की. 

Diarch GO

खान सर ने कहा कि 70वीं बीपीएससी की परीक्षा को लेकर उनके पास भी कई प्रकार शिकायतें आई है. अगर बीपीएससी ने परीक्षा रद्द करने की मांग को नहीं माना तो वे इस मुद्दे को लेकर कोर्ट की शरण में जाएंगे. तमाम किस्म के सबूतों के साथ उन्होंने कोर्ट में परीक्षा को चुनौती देने की बात कही. वहीं अभ्यर्थियों के समर्थन में हर कदम उनके साथ चलने की बात कही. उन्होंने दो दिन पहले धरनास्थल पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को जुल्म करार दिया. 


NSIT
Nsmch

बीपीएससी अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें 

BPSC पीटी परीक्षा रद्द हो. एएक परीक्षा हो और एक परिणाम हो ताकि सभी अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो. आयोग एक ही परीक्षा के लिए दो बार टेस्ट कैसे ले सकती है.  

वंदना शर्मा की रिपोर्ट