LATEST NEWS

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

Bihar News: जीतन राम मांझी ने पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष को किया निलंबित, हम को दिया था बड़ा झटका, अब हुई सख्त कार्रवाई

जिस बीरेंद्र विधूड़ी को पार्टी को मजबूती देने के लिए संतोष कुमार सुमन की मौजूदगी में हम(से.) ज्वाइन कराया गया था, उन्होंने पार्टी को बड़ा झटका दे दिया. अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.

 Virender Bidhuri suspended
Virender Bidhuri suspended- फोटो : news4nation

Bihar News: केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर हम(से.) ने गुरुवार को अपने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. हम ने बीरेंद्र विधूड़ी को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है. बीरेंद्र विधूड़ी ने पिछले दिनों ही दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन की मौजूदगी में हम(से.) ज्वाइन किया था. 

हम के दिल्ली प्रदेश रजनीश कुमार ने बीरेंद्र विधुड़ी को पार्टी से निलंबित करने से जुडी कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण  बीरेंद्र विधुड़ी को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर से 6 वर्षों के लिए निलंबित किया जाता है.

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में तुगलकाबाद सीट से बीरेंद्र विधूड़ी को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है. कांग्रेस से टिकट हासिल करने के बाद अब हम ने उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के मामले में यह कार्रवाई की है. मांझी की पार्टी ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के दिल्ली कार्यकारी अध्यक्ष बीरेंद्र विधूड़ी को पार्टी ने 6 साल के लिए निलंबित  किया गया है. 

कांग्रेस ने दिया टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक दिन पहले ही कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी की है. इसमें पांच उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. बवाना, रोहिणी, करोल बाग, तुगलकाबाद और बदरपुर से क्रमश: सुरेंदर कुमार, सुमेश गुप्ता, राहुल धनक, विरेंदर बिधुड़ी और अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया गया है. 

NSIT
Nsmch

दिल्ली में फरवरी में चुनाव 

दिल्ली के सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधान सभा चुनाव 5 फरवरी 2025 को होंगे. दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे आयेंगे.