LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में छाया मातम
  • Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई

  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद समेत 4 गिरफ्तार
  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद

  • Bihar News : छपरा में एक माँ ने तीन साल में खोया दो बेटा, बाढ़ की चिंता में परदेस से लौटे 18 वर्षीय विक्की की सड़क हादसे में हुई मौत
  • Bihar News : छपरा में एक माँ ने तीन साल में खोया दो बेटा, बाढ़ की चिंता में

  • नकली दवा मामले में कोर्ट से बरी होने के बाद भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर तीखा हमला: "क्या अब सभी माफी मांगेंगे?"
  • नकली दवा मामले में कोर्ट से बरी होने के बाद भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर तीखा

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 'हर घर नल का जल' योजना में मनमानी पर जताई नाराजगी, ठेकेदार का रद्द अनुबंध बहाल करने और ब्याज सहित बकाया चुकाने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 'हर घर नल का जल' योजना में मनमानी पर जताई नाराजगी, ठेकेदार

Bihar News: राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिले झारखंड के मंत्री संजय यादव, तेजस्वी को लेकर कह दी बड़ी बात...

Bihar News: झारखंड से राजद कोटे के मंत्री संजय यादव ने रविवार को लालू यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी बात कही।

Lalu Yadav Sanjay Yadav
Sanjay Yadav met Lalu Yadav- फोटो : social media

Bihar News: बिहार की सियासत इन गरमाई हुई है। बिहार में बड़े सियासी बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि पशुपति पारस महागठबंधन का दामन थाम सकते हैं। वहीं दूसरी ओर बीते दिन राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। साथ ही बैठक में लालू यादव ने तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी है। लालू ने तेजस्वी को पार्टी से जुड़े तमाम बड़े फैसले लेने के लिए अधिकृत कर दिया है। वहीं आज झारखंड के मंत्री संजय यादव राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया।  

संजय यादव का दावा

दरअसल, झारखंड के मंत्री संजय यादव ने रविवार 19 जनवरी को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अपने बेटे तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया है, और 2025 में बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। संजय यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत सरकार झारखंड को कई मामलों में धनराशि नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वृद्धा पेंशन की राशि को भी रोक दिया गया है।

Diarch GO

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने सभी योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि दी है। मान-सम्मान योजना सुचारू रूप से चल रही है और किसी भी पूर्ववर्ती योजना को रोका नहीं जाएगा। संजय यादव ने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने झारखंड के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जनता ने हमारी सरकार पर भरोसा जताया, और इसी भरोसे से हमारी सरकार बनी है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट