LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Politics: अरविंद केजरीवाल के बयान पर भड़के जदयू के संजय झा, बिहारियों पर भद्दी टिप्पणी करने वाले सीख जाएंगे सबक

Bihar Politics: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज हो गई है। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा बयान दिया है।

JDU Sanjay Jha
JDU Sanjay Jha- फोटो : Reporter

Bihar Politics: जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बिहारी समुदाय पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को समझना चाहिए कि उनकी सत्ता की नींव बिहार और पूर्वांचल के लोगों के योगदान पर टिकी हुई है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन कहा था कि दिल्ली में अचानक बिहार और यूपी के वोटरों की संख्या बढ़ गई है। यह इस बात को दर्शाता है कि यहां बड़ी संख्या में फर्जी वोटर्स को लाया गया है। वहीं इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज है। 

2025 के चुनाव में एक साथ खड़ा है एनडीए

दूसरी ओर संजय झा ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने के ऑफर पर कहा कि, "हम केवल इतना जानते हैं कि 2025 का चुनाव हम एनडीए के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे।" वहीं राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और पूर्व मंत्री आलोक मेहता के ठिकानों पर छापेमारी के सवाल पर उन्होंने कहा, "मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।"

Goal 2026

लालू यादव पर बड़ा बयान

लालू यादव द्वारा नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने की सलाह और तेजस्वी यादव द्वारा इसका समर्थन न किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, "इस मुद्दे पर परिवार से पूछना चाहिए कि उनके बीच क्या चल रहा है।" संजय झा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने 'इंडिया गठबंधन' शब्द का विरोध किया था, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।

अरविंद केजरीवाल के बयान से मचा बवाल

बता दें कि एनडीए के नेता लगातार अरविंद केजरीवाल के बयान पर पलटवार कर रहे हैं। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। चिराग ने लिखा, 'आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बिहारियों को फर्जी वोटर कहा है। केजरीवाल जी का ये बयान बेहद निंदनीय है, जो कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं है। मैं पूछना चाहता हूं कि केजरीवाल जी को बिहारियों से इतनी नफरत क्यों ?' उन्होंने आगे लिखा,  'राष्ट्रीय राजधानी के समग्र विकास में यूपी और बिहार के लोगों की एक बड़ी भूमिका रही है। देश और दुनिया भर से लोग नई दिल्ली आते है , ऐसे में बिहारियों का अपमान करना एक सत्ताधारी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। अरविंद केजरीवाल ने जिस तरीके से पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है उसका परिणाम आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को भुगतना पड़ेगा। नई दिल्ली में NDA की प्रचंड जीत देखकर केजरीवाल जी बौखला गए है।' 

NSIT
Nsmch

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट