LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : प्रख्यात समाज सुधारक एवं शिक्षाविद सर गणेश दत्त सिंह की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण, 'आधुनिक दानवीर' ने बिहार में बनवाए थे कई शिक्षा संस्थान

पटना सहित बिहार के कई जिलों में कई शिक्षा संस्थान के निर्माण में महत्ती भूमिका निभाने वाले प्रख्यात समाज सुधारक एवं शिक्षाविद सर गणेश दत्त सिंह की158वीं जयंती एमएलसी नीरज कुमार ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. गौरव राय की पहल पर स्थापित हुई प्रतिमा.

Sir Ganesh Dutt
Sir Ganesh Dutt - फोटो : news4nation

Bihar News : प्रख्यात समाज सुधारक एवं शिक्षाविद सर गणेश दत्त सिंह की158वीं जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण पटना मे किया गया. पटना के कदमकुआं स्थित सर गणेश दत्त पाटलिपुत्र उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रतिमा का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने किया. 


प्रतिमा स्थापित करने के लिए विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र एवं 1987 बैच के गौरव राय ने पहल की. बाद में कई पूर्ववर्ती छात्रों ने उनकी इस मुहिम से जुड़कर सर गणेश दत्त सिंह की प्रतिमा स्थापना को संपन्न करने में अपनी महत्ती भूमिका निभाई.

Diarch GO


नीरज कुमार ने अपने संबोधन में सर गणेश दत्त के किए गए कार्यो पर रौशनी डालते हुए उन्हें आधुनिक दानवीर की संज्ञा से नवाजा। प्राचार्या उषा ने विद्यालय में अपने द्वारा करवाए कार्यो को बताया और पूर्व छात्रों को प्रतिमा निर्माण के लिए सहयोग के लिए आभार जताया। मंच का संचालन राजीव रंजन ने किया. 


पूर्ववर्ती छात्र गौरव राय ने बताया की कुल 165 पूर्ववर्ती छात्रो ने इस प्रतिमा के लिए सहयोग किया। गौरव राय ने अपने सीनियर जूनियर और साथ पढ़े पूर्ववर्ती छात्रों को प्रणाम करते हुए कहा कि अपने विद्यालय के लिए इस प्रतिमा का निर्माण करवाना हरेक पूर्ववर्ती छात्रों के लिए गर्व का विषय है. मेरे अंदर विद्यालय काल से ये कौतूहल का विषय रहा कोई अपनी संपत्ति इस तरह कैसे  दान कर सकता है। स्वर्गीय सर गणेश दत्त ने प्रदेश में अपने समय बहुत सारे विद्यालय और शिक्षा संस्थानों को बनवाने में आर्थिक मदद किया, जमीन दान किया आर्थिक मदद किया उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। 

NSIT
Nsmch


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एमएलसी नीरज कुमार से गौरव राय ने इस विद्यालय में एक आधुनिक हॉल की स्थापना में सहयोग की अपील की जिसे नीरज कुमार ने अपने संज्ञान में लेते हुए हर स्तर पर मदद का वादा किया। इस अवसर पर स्मारिका का भी विमोचन किया गया । विद्यालय के बच्चो के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का प्रदर्शन को उपस्थित लोगो ने काफ़ी सराहा। 


विद्यालय की प्राचार्या उषा , विद्यालय प्रबंधन कमेटी के सदस्य गौरव राय, राजीव रंजन, डॉक्टर शंकर कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाय सहित विद्यालय के पूर्व शिक्षकगण, पूर्ववर्ती छात्र सहित गणमान लोगों की उपस्थिति रही।