LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BIHAR NEWS : रिटायर्ड CRPF अधिकारी की हत्या के बाद परिजनों से मिले जदयू विधायक, हत्यारों को की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग

BIHAR NEWS : खगड़िया जिले में अपराधियों ने गोली मारकर CRPF के रिटायर्ड दारोगा की हत्या कर दी. जिसके बाद जदयू विधायक संजीव कुमार ने परिजनों से मुलाकात की... पढ़िए आगे

BIHAR NEWS : रिटायर्ड CRPF अधिकारी की हत्या के बाद परिजनों स

KHAGARIA : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग निवासी सेवानिवृत सीआरपीएफ अवर निरीक्षक विधानचंद्र मिश्र जी कि गोली मारकर हत्या कर देने की सूचना प्राप्ति के पश्चात विधायक डॉ संजीव कुमार मृतक के परिजनों से मिलने पीएचसी परबत्ता पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त किया।

विधायक डॉ संजीव कुमार मृतक के परिजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढास बंधाया एवं सांत्वना दी। इस दौरान विधायक डॉ संजीव कुमार एसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी से बात कर जल्द से जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। अविलंब हत्यारे की गिरफ्तारी हो और स्पीडी ट्रायल चलाकर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने कि बात कही। 

विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि अपराधियों ने जिस निर्ममता से गोली मारकर हत्या किया है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पुलिस कि कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि मृतक विधान चंद्र मिश्रा को सुरक्षा हेतू पूर्व से आर्म्स मिला था, जो थाना में जमा था। बार बार उनके कहने पर भी आर्म्स रिलीज नही किया गया था। पूर्व में भी उनपर हमला हुआ था। परिवार कि सुरक्षा हेतू पुलिस कि व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया।