LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Bihar Politics : जदयू नेता मधुरेंदु पाण्डेय ने की सीएम नीतीश के प्रगति यात्रा की सराहना, कहा शीतलहर के बीच निकला कारकेड, ताकते रह गए विपक्षी

Bihar Politics : जदयू नेता मधुरेंदु पाण्डेय ने सीएम नीतीश के प्रगति यात्रा की सराहना की है. उन्होंने कहा की शीतलहर के बावजूद मुख्यमंत्री का कारकेड निकला और विपक्षी ताकते रह गए...

Bihar Politics : जदयू नेता मधुरेंदु पाण्डेय ने की सीएम नीतीश

PATNA : जदयू नेता डॉ.मधुरेंदु पांडेय ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कारकेड अपने पूर्व निर्धारित यात्रा पर इस शीतलहर के बीच भी निकला और विपक्षी देखते रहे। पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें विपक्षी बयानों से कुछ लेना-देना नहीं है,केवल सूबे की जनता का विकास ही सर्वोपरि है। अतः वे अपने धुन व गुण के साथ प्रगति यात्रा पर निकले हैं।

पाण्डेय ने कहा की बयानवीर विपक्षी खेमे के  लिए परेशानी का सबब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता से मिले आशीर्वाद से है। बिहार विधानसभा उपचुनाव परिणामों की चिंता से विपक्ष खेमे की नींद हराम हो गई है। हड़बड़ी में बेतुके बयानबाजी पर उतर आए हैं। पाण्डेय ने कहा की विपक्ष घबराया हुआ है।

डॉ पांडेय ने सीधे अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना सभी ने की है और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सूबे की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति मौन स्वीकृति दे दी है। यादगार पल है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा। जिसकी बदौलत जिलों में विकास की गंगा बह रही है।