LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

JDU in Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव में छह विधानसभा सीटों पर उतरने की तैयारी में जदयू, बिहार के बाहर सीएम नीतीश करेंगे बड़ा खेला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जदयू की ओर से छह विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी है. इसे लेकर भाजपा के साथ पार्टी की बात हुई है. नीतीश कुमार की पार्टी पूर्वांचल और बिहार बहुल आबादी वाले क्षेत्रों में चुनाव में उतर सकती है.

JDU in Delhi Election
JDU in Delhi Election- फोटो : news4nation

JDU in Delhi Election:  जदयू का विस्तार बिहार के बाहर करने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लक्ष्य में दिल्ली विधानसभा चुनाव बेहद अहम होने जा रहा है. दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा में जदयू छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है. इसे लेकर भाजपा के साथ जदयू की बातचीत भी हो रही है. 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिहार और पूर्वांचल के मतदाताओं की बड़ी संख्या है. दिल्ली चुनाव पर इन मतदाताओं का बड़ा असर पड़ता है. सभी राजनीतिक दल बिहार और पूर्वांचल के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कई दांव चलते रहते हैं. 

Goal 2026

6 सीटों पर जदयू की नजर

 दिल्ली चुनाव के लिए जदयू की कमान पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा के हाथों में है. ऐसी संभावना है कि जदयू दिल्ली चुनाव में बिहार के ही लोगों को अपना उम्मीदवार बनाएगी. दिल्ली चुनाव 2025 में जदयू की नजर जिन 6 सीटों पर है उनमें बुराड़ी, किराड़ी, संगम विहार, बदरपुर, ओखला, द्वारका और पालम सीट भी है. इसके अलावे पूर्वी दिल्ली की कुछ सीटों पर भी पार्टी की नजर है. इस पर भाजपा के साथ नाम फाइनल करने के बाद अंतिम निर्णय लिया जायेगा. 

2015 से नहीं मिली जीत 

2020 चुनाव में बीजेपी ने जदयू को दो सीट दिया था. जेडीयू दोनों सीट हार गई. उसके पहले जदयू 2010 में चार सीटों पर चुनाव लड़ा था. जिसमें से तीन सीट जीती थी. 2015 में भी जदयू दिल्ली में चुनाव लड़ी लेकिन एक भी उम्मीदवार जीत नहीं पाया. 

NSIT
Nsmch