LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar News : इंडिया अलायंस हुआ खत्म ! तेजस्वी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, दिल्ली विधानसभा चुनाव पर राजद की बड़ी घोषणा

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा झटका दिया है. उन्होंने बक्सर में संवाद यात्रा के दौरान कहा कि इंडिया अलायंस सिर्फ लोकसभा चुनाव तक के लिए था.

tejashwi yadav
tejashwi yadav- फोटो : news4nation

Bihar News : विपक्ष के इंडिया अलायंस राजद ने बड़ा झटका दिया है. बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि इंडिया अलायंस सिर्फ लोकसभा चुनाव तक के लिए था. उन्होंने कहा कि बिहार में हम लोग शुरू से साथ थे लेकिन इंडिया अलायंस  का गठन लोकसभा चुनाव के लिए हुआ था. 

तेजस्वी यादव बुधवार को कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर बक्सर पहुंचे थे. संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने इंडिया अलायंस पर बड़ा बयान दिया और स्पष्ट किया कि इंडिया अलायंस का गठन लोकसभा चुनाव के लिए किया गया था. वहीं राजद के दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा इसे लेकर फ़िलहाल उनके दल ने कोई निर्णय नहीं लिया है. 

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली में आप और कांग्रेस का गठबंधन न होना अप्रत्याशित है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ 2024 में बीजेपी के विजयी रथ को रोकने के लिए बना था. अब इसका कोई महत्व नहीं है.

क्या था इंडिया अलायंस

जुलाई 2023 में बेंगलुरु की बैठक में विपक्ष की 26 पार्टियों ने इंडिया गठबंधन का स्ट्रक्चर तैयार किया था. गठबंधन के तहत तमिलनाडु, बिहार, यूपी, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में विपक्ष की पार्टियों ने मिलकर बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारा.

NSIT
Nsmch