LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Band Today: बिहार बंद के नाम पर पप्पू यादव के समर्थकों के हाथों में मुख्यमंत्री नीतीश का आपत्तिजनक पोस्टर हुआ वायरल

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने बीपीसीएसी की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर बिहार बंद का आयोजन किया है। एक प्रदर्शनकारी के हाथ में बिहार के मुख्यमंत्री से संबंधित एक पोस्टर देखा गया, जिसमें नीतीश कुमार के खिलाफ अत्यंत व्यक्ति

objectionable poster of Chief Minister Nitish
नीतीश का आपत्तिजनक पोस्टर हुआ वायरल- फोटो : Reporter

Bihar Band Today पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने बीपीसीएसी 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर बिहार बंद का ऐलान किया है। रविवार की सुबह से ही पप्पू यादव के छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। सड़क जाम की वजह से वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हुई है। बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना में भी छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है। 

राजधानी में विभिन्न सड़को पर बन्द समर्थकों द्वारा टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया है। वही कुछ छात्र नारेबाजी करते भी नजर आए। प्रदर्शनकारी छात्रों के हाथों में बैनर पोस्टर और झंडे नजर आ रहे है। इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी के हाथों में बिहार के मुख्यमंत्री से जुड़ा एक पोस्टर नजर आया, इस पोस्टर पर नीतीश कुमार पर बेहद व्यक्तिगत और घोर आपत्तिजनक आरोप चस्पा किया गया है। 

Diarch GO

अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन जिस तरीके से मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई और बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। वो चर्चा का विषय बन गया है।

पोस्टरों और बैनरों के जरिए न केवल देश बल्कि सूबे में भी एक दूसरे पर सियासी पार्टियों द्वारा छिटकशी और आरोप प्रत्यारोप लगाए जाते रहे है। लेकिन समय के साथ ये पोस्टर वार की शक्ल अख्तियार कर चुका है।व्यक्तिगत हमलों से लेकर आपत्तिजनक आरोप तक लगातार चस्पा किए जाने लगे है। इस बाबत वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र कहते है यह न केवल बिहार में पोस्टर राजनीति के गर्त में जाने की पराकाष्ठा बल्कि सियासत के गिरते स्तर को बताने के लिए काफी है। कटाक्ष और इशारों में हमले की परंपरा को मीलों पीछे छोड़ यह पतन के आखरी पायदान को छू रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- कुलदीप भारद्वाज