LATEST NEWS

  • विधान परिषद चुनाव: RLM विधायकों की बैठक, जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन का ऐलान
  • विधान परिषद चुनाव: RLM विधायकों की बैठक, जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन का ऐलान

  • दुर्गा पूजा 2026: पटना के 50 पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर, फायर डीआईजी ने दिए सुधार के निर्देश
  • दुर्गा पूजा 2026: पटना के 50 पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर, फायर डीआईजी ने दिए सुधार

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद

  • Patna Shankarpur Diyara firing
  • पटना के शाहपुर दियारा में ताबड़तोड़ गोलीबारी, चार गिरफ्तार और दुनाली बंदूक बरामद

  • Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 50 लाख की बियर किया जब्त, मौके से  चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 50 लाख

Bihar Politics: CM नीतीश के पास कितनी संपत्ति, दोनों डिप्टी सीएम कैसे पड़े अपने हीं मुख्यमंत्री पर भारी, पत्नियां भी कम अमीर नहीं, देख लीजिए

Bihar Politics: सीएम नीतीश से ज्यादा संपत्ति डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी के पास है। आइए जानते हैं सीएम और डिप्टी सीएम के पास कितनी संपत्ति है।

cm nitish Vijay Sinha Samrat Choudhary
CM Nitish & deputy CM property- फोटो : social media

Bihar Politics:  साल 2024 के आखिरी दिन बिहार सरकार के मंत्रियों ने अपनी संपत्तियों का खुलासा किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति बेहद साधारण है, जबकि उनके कई मंत्री उनसे कई गुना अधिक अमीर हैं। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह सबसे अमीर मंत्री हैं, जबकि खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता सबसे गरीब।

सबसे अमीर मंत्री नीरज कुमार

बिहार में सबसे अमीर मंत्री नीरज कुमार सिंह हैं। उनकी कुल संपत्ति: ₹13.98 करोड़। चल संपत्ति: ₹3.26 करोड़। अचल संपत्ति: ₹10.72 करोड़ है। वहीं संपत्ति में उनकी पत्नी की हिस्सेदारी भी शामिल है। जबिक सबसे गरीब मंत्री सुरेंद्र मेहता हैं। जिनके पास कुल संपत्ति ₹65.18 लाख। तो वहीं सरकारी बकाया ₹53.17 लाख रुपए है। 

Diarch GO

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति उनके कई मंत्रियों से कम थी। सबसे गरीब सीएम की लिस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आठवें स्थान पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 1.64 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी खुद की आय 4 लाख रुपये से ज्यादा है। हालांकि पिछले साल से नीतीश कुमार की संपत्ति कम हुई है। पिछले साल एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 3.09 करोड़ रुपये थी। सीएम के पास नकद धनराशि: ₹21,052। इनकी कुल संपत्ति: ₹1.65 करोड़ है। चल संपत्ति: ₹16.97 लाख तो अचल संपत्ति: ₹1.48 करोड़ है। 

 सीएम की अन्य संपत्ति

सीएम के पास  2015 मॉडल फोर्ड इको स्पोर्ट कार (कीमत ₹11.32 लाख) है। 12 गाय और 9 बछड़े (कीमत ₹1.45 लाख)  2 सोने की अंगूठियां और 1 मोती लगी चांदी की अंगूठी। घरेलू सामान में ओटीजी (₹11,000), ओवन (₹20,000), एसी (₹38,000), कंप्यूटर (₹34,000), एयर कूलर (₹24,000)। अचल संपत्ति- दिल्ली के द्वारका में 1 फ्लैट, जिसे 2004 में ₹13.78 लाख में खरीदा गया था। वर्तमान में इसकी कीमत ₹1.48 करोड़ है।

NSIT
Nsmch

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की संपत्ति

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की संपत्ति को देख तो उनके पास कुल संपत्ति: ₹11.30 करोड़। चल संपत्ति: ₹2.26 करोड़। अचल संपत्ति: ₹9.04 करोड़ है। साथ ही उनके पास एक राइफल भी है।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की संपत्ति

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की संपत्ति की बात करें तो कुल संपत्ति: ₹7.93 करोड़ रुपए हैं। उनकी पत्नी सुशीला देवी उनसे ढाई गुना अधिक संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास रायफल और रिवाल्वर है। पुणे, बाढ़, मोकामा, लखीसराय, पटना (एग्जीबिशन रोड, कदमकुआं, पटेल नगर, न्यू पुनाईचक, कुम्हरार, पहाड़ी, रानीपुर) में जमीन और मकानों की संपत्ति। यह संपत्ति विवरण न केवल मंत्रियों की आर्थिक स्थिति को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कई मंत्री आर्थिक रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहीं अधिक समृद्ध हैं।