LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

सीएम नीतीश के नाम पर लालू परिवार में मचा घमासान ! तेजस्वी- तेजप्रताप का ऐलान- चाचा की नहीं होने देंगे एंट्री, मीसा बोली- राजनीति में कुछ भी संभव

बिहार में खरमास के बाद नीतीश कुमार क्या फिर से पलटी मारेंगे? यह ऐसा सियासी सवाल है जो पिछले कुछ दिनों से सर्वाधिक चर्चा में है. वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार के नाम पर लालू परिवार में भी घमासान सा मचा हुआ है.

nitish kumar

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजद के फिर से हाथ मिलाने की अटकलबाजी पिछले करीब एक महीने से बिहार की सियासत में सर्वाधिक चर्चा के केंद्र में है. मकर संक्रांति के बाद यानी खरमास समाप्त होते ही नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों के फिर से साथ होने की खबरें लगातार चर्चा में हैं. लेकिन  सीएम नीतीश के नाम पर लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है. 

स्थिति है कि नीतीश कुमार को लेकर साथ विधानसभा चुनाव में उतरने पर जहां लालू यादव सॉफ्ट रुख अपनाते दिख रहे हैं, वहीं तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव का रुख सीधे उल्टा है. इन सबसे अलग लालू की बेटी मीसा भारती ने नीतीश को लेकर अलग किस्म के सियासी संकेत दिए हैं. 

दरअसल, नीतीश कुमार को लेकर पिछले दिनों लालू यादव ने कहा था कि उनके दरवाजे  नीतीश कुमार के लिए खुले हैं. नीतीश की सारी पुरानी गलती को वे माफ़ कर देंगे. उनके साथ मिलकर बिहार में चुनाव में उतरने पर लालू ने सॉफ्ट संकेत दिए. इससे यह चर्चा जोर हो गई कि नीतीश कुमार और लालू यादव में सियासी खिचड़ी पक रही है. यहाँ तक कि खरमास के बाद यानी 15 जनवरी के बाद नीतीश के एनडीए से नाता तोड़ने की अटकलबाजियां भी जोर पकड़ने लगी. 

हालाँकि तेजस्वी यादव ने चाचा नीतीश के साथ जाने से सिरे से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश के साथ जाने के मतलब अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना है. इस बीच मंगलवर को तेज प्रताप यादव ने भी कहा कि हमें उनको इनविटेशन देने का कोई मन नहीं है और हम उनको 10 नंबर यानी राबड़ी आवास में इंट्री करने भी नहीं देंगे . 

NSIT
Nsmch

मीसा भारती ने बताया गर्जियन

वहीं नीतीश से हाथ मिलाने पर मीसा भारती ने अलग सुर अलापा. उनसे पूछा गया कि क्या सीएम नीतीश राबड़ी आवास चूड़ा-दही खाने आएंगे? उनको बुलावा गया है, इस  पर मीसा भारती ने कहा कि उनको बुलाने की क्या आवश्कता क्या है, वो तो परिवार के सदस्य हैं उनको खुद आना चाहिए।  वो हमारे गर्जियन के तौर पर रहे हैं। उनको अलग से निमंत्रण देने की कोई आवश्कता नहीं है।  

राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं...

मीसा भारती से पूछा गया कि बिहार की राजनीति में बदलाव के आसार दिख रहे हैं तो उन्होंने कहा कि, राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। जिस तरह की चर्चा मीडिया में चल रहा है उसके हिसाब से फिलहाल कुछ भी कहना सही नहीं है। कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी। धैर्य रखना चाहिए। मालूम हो कि लालू यादव ने बीते दिन कहा था कि अगर सीएम नीतीश राजद में आते हैं तो वो उनका स्वागत करेंगे इसको लेकर जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतश जी साथ आएंगे, लालू जी ऑफर भी दिए हैं तो उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता...लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव हो सकता है।