LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

Delhi Vidhansabha Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए में हो गया सीट बंटवारा, नीतीश - चिराग इन सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी, जानिए मांझी को क्या मिला

बिहार से बाहर अपने अपने दलों को विस्तार देने की कवायद में लगे नीतीश कुमार और चिराग पासवान के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव बेहद अहम होने जा रहा है. गुरुवार को एनडीए में इसे लेकर सीटों का बंटवारा भी हो गया.

Seat sharing in NDA
Seat sharing in NDA- फोटो : news4nation

Delhi Vidhansabha Election : एनडीए के बिहार से जुड़े हुए घटक दलों के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा गुरुवार को हो गया. दिल्ली में अपने अपने दलों को विस्तार देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से लगातार अलग अलग सीटों पर दांवा ठोका जा रहा था. हालाँकि भाजपा ने दोनों दलों के लिए सिर्फ दो विधानसभा सीटें छोड़ी हैं.

70 विधानसभा सीटों वाले दिल्ली में में कुल 68 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार तय किए हैं. वहीं 2 सीट सहयोगियों के लिए छोड़ा है. इसमें एक सीट बुराड़ी जदयू के लिए और देवली - SC वाली एक सीट लोजपा (रा) के खाते में दिया गया है. हालाँकि केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा दिल्ली में किसी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी. 

Diarch GO

बता दें कि पिछली बार 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जदयू ने एनडीए में रहकर चुनाव लड़ा था और जदयू को केवल दो सीटें पिछली बार मिली थी. लेकिन पार्टी के उम्मीदवार दोनों सीटों पर चुनाव हार गए थे. 2015 के भी विधानसभा चुनाव में दिल्ली में जदयू का खाता नहीं खुला था. जबकि 2010 के चुनाव में जदयू के हिस्से में 4 सीटें आयी थी तो तीन सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

वहीं लोजपा (रा) की कमान सँभालने के बाद चिराग पासवान अपनी पार्टी को विस्तार देने में लगे हैं. उन्होंने झरखंड में एक सीट पर चुनाव लड़ा था और उनके उम्मीदवार ने शानदार प्रदर्शन किया था. अब उसी अनुरूप दिल्ली में चिराग पासवान अपने दल का प्रदर्शन दोहराना चाहते हैं. इसी को लेकर एक सीट देवली - SC लोजपा (रा) के लिए छोड़ी गई है. 

NSIT
Nsmch