LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

CPIML Chakka Jam:30 दिसंबर को भाकपा-माले बिहार में करेगा चक्का जाम, BPSC-PT रद्द कर पुनर्परीक्षा कराने की मांग

बीपीएससी की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में सीपीआईएमएल ने चक्का जाम का आह्वान किया है। वामपंथी दल माले अपने संगठन के साथ पूरे बिहार में चक्का जाम करने की योजना बना रही है।

CPIML Chakka Jam
भाकपा-माले बिहार में करेगा चक्का जाम- फोटो : Reporter

CPIML Chakka Jam:  बीपीएससी की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में सीपीआईएमएल ने चक्का जाम का आह्वान किया है। वामपंथी दल माले अपने संगठन के साथ पूरे बिहार में चक्का जाम करने की योजना बना रही है। भाकपा-माले ने बीपीएससी-पीटी को रद्द करने की मांग को लेकर 30 दिसंबर को चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। अगिआंव के विधायक और युवा संगठन आरवाईए के प्रदेश सचिव शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि यदि रविवार तक पीटी को रद्द कर नई तिथियों की घोषणा नहीं की गई, तो 30 दिसंबर को पूरे बिहार में चक्का जाम किया जाएगा। 

सड़क और रेलमार्ग को अवरुद्ध किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में कई केंद्रों पर पेपर लीक और अनियमितताएं हुई हैं। परीक्षा रद्द करने की मांग हर ओर से उठ रही है। अभ्यर्थी ठंड में धरने पर बैठे हैं, लेकिन राज्य सरकार न्याय की मांग करने वाले युवाओं पर बर्बरता से लाठीचार्ज करवा रही है, जैसे कि अंग्रेजी शासन के समय होता था। इसके अलावा, 29 दिसंबर को पालीगंज के सोनू कुमार को पूरे बिहार में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर आइसा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति कुमारी, प्रदेश सचिव सबीर कुमार और आरवाईए के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पासवान उपस्थित रहेंगे।

Diarch GO

माले विधायक संदीप सौरभ ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर बीपीएससी पीटी को रद्द करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बापू परीक्षा केंद्र पर लगभग 1200 उम्मीदवार उपस्थित थे। ऐसे में केवल इन उम्मीदवारों की पुनः परीक्षा लेना अन्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय होगा। इसके अलावा, राज्य सचिव कुणाल ने भी सरकार से अनुरोध किया है कि वह अभ्यर्थियों की मांगों पर ध्यान दे और पीटी को रद्द करने की प्रक्रिया अपनाए।