LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

One Nation One Election Bill : एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक के विरोध में उतरी कांग्रेस ! मनीष तिवारी ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव, जारी हुआ व्हिप

एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक को लेकर मंगलवार को लोकसभा में भारी घमासान होने की स्थिति है. इस बीच कांग्रेस ने इसके विरोध में स्थगन प्रस्ताव दिया है. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में इसे लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया है. साथ ही कांग्रेस ने अपने सांसद

One Nation One Election Bill
One Nation One Election Bill- फोटो : Social Media

One Nation One Election Bill : कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक का विरोध करते हुए स्थगन प्रस्ताव दिया है. एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा. हलांकि इसे संयुक्त समिति को भेजे जाने की संभावना है.

वहीं एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक को लेकर भाजपा के सभी सांसदों को आज संसद में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। इसको लेकर पार्टी की तरफ व्हीप जारी किया गया है। माना जा रहा है कि आज संसद में वन नेशन वन इलेक्शन का बिल प्रस्तुत किया जा सकता है।

भाजपा ने जारी किया व्हिप:

 संसद के पार्टी  के मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल ने व्हीप जारी करते हुए भाजपा के सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान संसद में महत्वपूर्ण विधायी कार्य पर चर्चा और उसे पारित किया जाना है। जिसमें सांसदों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

वन नेशन वन इलेक्शन :

बता दें कि संसद में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर केंद्र सरकार प्रस्ताव ला सकती है। केंद्रीय कैबिनेट से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे संसद में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाना है। मोदी सरकार इसी सत्र में बिल को पारित कराने की कोशिश में है।उधर, राज्‍यसभा में आज भी 'संविधान पर चर्चा' होगी। 

NSIT
Nsmch

कांग्रेस ने जारी किया व्हिप : 

उधर कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल वन नेशन वन इलेक्‍शन बिल के पक्ष में नहीं हैं।

शिवसेना ने भी जारी किया व्हिप: 

शिवसेना ने सांसदों को व्हिप जारी कर मंगलवार को सदन में उपस्थित रहने को कहा है. लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे ने व्हिप जारी करते हुए कहा कि सदन में ‘कुछ बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे/विधायी कार्य’ पर चर्चा की जानी है और उन्हें पारित किया जाना है।  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है। 

बहरहाल देश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ आयोजित करने के लिए एक संवैधानिक संशोधन विधेयक मंगलवार को लोकसभा में प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई है। इसके बाद इसे दोनों सदनों की संयुक्त समिति के पास भेजा जा सकता है। लोकसभा की कार्यसूची के अनुसार, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 को लोकसभा में पेश करेंगे।