LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

सुपौल पर सीएम मेहरबान, तीन माह में दूसरी बार प्रगति यात्रा पर पहुंचेंगे नीतीश, देंगे करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश तीन माह में दूसरी बार सुपौल प्रगति यात्रा पर 20 जनवरी को पहुंचेंगे। यहां सीएम नीतीश 300 करोड़ से अधिक की सौगात सुपौलवासियों को देंगे।

Nitish Kumar Pragati Yatra
सुपौल पर सीएम मेहरबान- फोटो : hiresh Kumar

Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तीसरे चरण के तहत 20 जनवरी को सुपौल का दौरा करेंगे। यह मुख्यमंत्री का पिछले तीन महीनों में सुपौल का दूसरा दौरा होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम लगभग 4 घंटे 10 मिनट तक सुपौल में रहेंगे, जहां वे 163.845 करोड़ रुपये की 158 योजनाओं का शिलान्यास और 134.227 करोड़ रुपये की 52 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। योजना के अंतर्गत लाभ का वितरण करते हुए संवाद स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा। बकौर के बाद, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम त्रिवेणीगंज, पिपरा और जिला मुख्यालय में निर्धारित है। मुख्यमंत्री दोपहर 3:05 बजे जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर के हेलीपैड से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

बकौर सीएमओ दोपहर 12 बजे त्रिवेणीगंज पहुंचेंगे, जहां बघला नदी के निकट बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। वहां, मुख्यमंत्री त्रिवेणीगंज बाजार के लिए प्रस्तावित बायपास का शिलान्यास और निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, सड़क मार्ग से दोपहर 12:20 बजे पिपरा बाजार पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री प्रस्तावित बायपास (रिंग रोड) का शिलान्यास और निरीक्षण करेंगे। जिला अधिकारी ने बताया कि दोनों बायपास अगले 10 वर्षों के ट्रैफिक लोड को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएंगे। पिपरा का रिंग रोड दीनापट्टी में निर्माणाधीन है।

Diarch GO

'सीएमओ ने जानकारी दी है कि पिपरा के बाद वे दोपहर 12:45 बजे जिला मुख्यालय स्थित सुधा डेयरी प्लांट पहुंचेंगे। वहां वे डेक्री के विस्तारित संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा 24.13 करोड़ की लागत से दुग्ध संयंत्र की क्षमता में प्रतिदिन 1 से 2 लाख लीटर का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही दुग्ध उत्पाद संयंत्र भी स्थापित किए गए हैं। दोपहर 1 बजे सीएम नवनिर्मित टाउन हॉल पहुंचेंगे, जहां टाउन हॉल के उद्घाटन के बाद 14 महिला पर्यवेक्षिकाओं, 54 होमगार्ड और बाल गृह के संचालन के लिए 36 नए कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इसके अलावा, वे जिला से संबंधित विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा नगर परिषद् सुपौल द्वारा किए गए तालाब के जीर्णोद्धार का निरीक्षण करेंगे।दोपहर 1:20 बजे सीएम टाउन हॉल से जिला अतिथि गृह के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 35 मिनट का विश्राम करेंगे।