LATEST NEWS

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने

  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगा
  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी

  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा दिया...अनंत सिंह का दावा...
  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा

  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट, शांति समितियों के साथ बैठक
  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट,

  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar News : लालू यादव के गृह क्षेत्र पर मेहरबान हुए सीएम नीतीश, गोपालगंज को एक साथ दी बड़ी सौगात, थावे मंदिर का होगा भी विकास एवं सौंदर्याकरण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव के गृह जिले गोपालगंज का दौरा किया. वे प्रगति यात्रा के क्रम में गोपालगंज पहुंचे थे. सीएम नीतीश ने अपनी यात्रा के दौरान जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं की.

nitish kumar
nitish kumar - फोटो : news4nation

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रगति यात्रा के क्रम में गोपालगंज का दौरा किया. सीएम नीतीश ने इस दौरान जिले की कई मांगों को पूरा करने को लेकर बड़ी घोषणाएं की. वहीं जिले में कई योजनाओं और निर्माण कार्यों का शुभारंभ भी किया. 

सीएम नीतीश ने पथ निर्माण विभाग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घोषणा की. इसमें सीएम के भ्रमण के दौरान उचकागॉव प्रखंड के सलेमपट्टी गाँव में लोगों ने आवागमन की समस्या के बारे में बताया। इसके निराकरण के लिए मीरगंज बाजार के बाईपास का निर्माण कराया जायेगा। इससे जिले के विजयीपुर, भोरे, कटेया, फुलवरिया एवं पंचदेवरी प्रखंडों के लगभग 10 लाख लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी। साथ ही मीरगंज बाजार में जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।  

Diarch GO

तुरकाहा गाँव में लोगों ने जाम की गंभीर समस्या बताया गया। इसके निराकरण के लिए एन.एच-27 से, ग्राम भोजपुरवा से तुरकाहा एन.एच.-531 तक गोपालगंज बाईपास का निर्माण कराया जायेगा। इसके निर्माण से गोपालगंज जिले का रिंग रोड पूरा हो जायेगा। किसानों द्वारा गन्ना ढुलाई के कारण उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या से निजात मिलेगी एवं अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को भी सुविधा होगी। 

जल संसाधन विभाग के तहत सारण तटबंध के बिन्दु 120 कि०मी० से 152 कि०मी० तक सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण किया जायेगा। इससे बाढ़ संबंधित सुरक्षात्मक कार्यों में सुविधा होगी। साथ ही लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। वहीं पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत हाल में कटेया औद्योगिक क्षेत्र में मैंने मिल्क प्रोसेसिंग युनिट का शिलान्यास किया था जहाँ वाहनों के आवागमन की समस्या है। इसके निराकरण के लिए कटेया औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु चिन्हित स्थल को विजयीपुर देवरिया सड़क से जोड़ने हेतु बाईपास सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे बड़े वाहनों का परिचालन सुगम होगा एवं आमजनों को आवागमन में सुविधा होगी।  

NSIT
Nsmch


ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा उचकागाँव प्रखंड के अंतर्गत नवादा परसौनी से डुमरिया गाँव के बीच दहा नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को पूरे वर्ष आने-जाने में सुविधा होगी। पर्यटन विभाग द्वारा गोपालगंज के माँ थावे मंदिर का विकास एवं सौंदर्याकरण किया जायेगा। यह काफी पुराना प्रसिद्ध मंदिर है। इसके निर्माण से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।  

वहीं पथ निर्माण विभाग बाँकरपुर (सारण) से डुमरिया घाट (गोपालगंज) फोरलेन सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को पटना जाने में काफी सुविधा होगी।