LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

PRAGATI YATRA: प्रगति यात्रा के तहत आज समस्तीपुर जाएंगे CM नीतीश, पुल सड़क सहित 51 योजनाओं की देंगे सौगात

PRAGATI YATRA: सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की यात्रा पर हैं। आज उनके दूसरे चरण की यात्रा का अंतिम दिन है। अंतिम दिन सीएम नीतीश समस्तीपुर में दौरा करेंगे। जहां करोड़ों की सौगात देंगे।

CM Nitish
CM Nitish visit Samastipur - फोटो : प्रतिकात्मक

PRAGATI YATRA:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान आज (सोमवार) समस्तीपुर जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जिलेवासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। कुल 9 अरब 37 करोड़ 46 लाख 48 हजार रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें से 5 अरब 8 करोड़ 22 लाख 9 हजार रुपये की 51 योजनाओं का उद्घाटन और 4 अरब 36 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपये की 147 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इन योजनाओं का उद्घाटन

इन विकास कार्यों में बिहार राज्य पुल निगम, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास, सात निश्चय, पंचायती राज, शिक्षा, मनरेगा, और सड़क निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम उजियारपुर प्रखंड (रायपुर गांव) से शुरु होगा। जहां सीएम डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस फैसिलिटी-कम-ट्रेनिंग सेंटर और 100 शैय्या वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय कल्याण छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास सीएम नीतीश करेंगे।

जीविका दीदियों से वार्ता

कल्याणपुर प्रखंड (बासदेवपुर गांव) में मुक्तापुर मोइन में पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन। समस्तीपुर-दरभंगा एनएच 32 पर रेलवे गुमटी पर आरओबी और समस्तीपुर-पUSA पथ पर लेवल क्रॉसिंग का शिलान्यास। वारिसनगर प्रखंड (शेखोपुर गांव) में तालाब का भ्रमण, सौर स्ट्रीट लाइट निरीक्षण, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास। हर घर नल का जल योजना और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण। जीविका दीदियों और अन्य स्थानीय संगठनों से वार्ता।

दूसरे चरण का आखिरी दिन

मगरदही घाट के बूढ़ी गंडक नदी पर नव प्रस्तावित पुल का निरीक्षण। इसके बाद सीएम नीतीश कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे और शाम में पटना लौट आएंगे। सीएम नीतीश दूसरे  चरण का आज आखिरी दिन है। इसके बाद सीएम नीतीश मकर संक्रांति के बाद प्रगति यात्रा के तीसरे चरण पर निकलेंगे। 16 जनवरी से सीएम नीतीश के तीसरे चरण की यात्रा की शुरुआत होगी। 

NSIT
Nsmch

उद्घाटन की प्रमुख योजनाएं

3778.450 लाख रुपये से बिहार राज्य पथ विकास निगम की योजनाएं।

23699.220 लाख रुपये से पथ प्रमंडल समस्तीपुर की 9 योजनाएं।

10817.500 लाख रुपये से पथ प्रमंडल रोसड़ा की 3 योजनाएं।

787.011 लाख रुपये से शिक्षा विभाग की 8 योजनाएं।

280.690 लाख रुपये से लघु सिंचाई विभाग की 6 योजनाएं।

शिलान्यास की प्रमुख योजनाएं

11951.900 लाख रुपये से बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की 1 योजना।

9923.000 लाख रुपये से राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल समस्तीपुर की 1 योजना।

398.890 लाख रुपये से ग्रामीण विकास विभाग की 52 योजनाएं।

2273.340 लाख रुपये से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की 14 योजनाएं।

766.542 लाख रुपये से नगर विकास एवं आवास विभाग की 29 योजनाएं।