LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Political News : प्रगति यात्रा के दौरान ढाई घंटे मुजफ्फरपुर में रुके सीएम नीतीश, 500 करोड़ के योजनाओं की दी सौगात, वापस पटना हुए रवाना

Bihar Political News : सीएम नीतीश के प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की कल से शुरुआत हो गयी है. इसी कड़ी में गोपालगंज के बाद आज सीएम नीतीश मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने करोडो रुपए के योजनाओं की सौगात दी है....पढ़िए आगे

Bihar Political News : प्रगति यात्रा के दौरान ढाई घंटे मुजफ्
वापस पटना लौटे सीएम नीतीश - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में आज मुजफ्फरपुर पहुंचे सीएम नीतीश ने जिले को कई बड़ी सौगात दी है। वही उनके पूरे यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।  बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के दूसरे चरण के प्रगति यात्रा की शुरुआत गोपालगंज से शुरू हुई थी।  जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। जहां अपने दौरे के दौरान उन्होंने जिले को तकरीबन 500 करोड़ रुपए की कई बड़ी सौगात दी हैं।  

वही अपने प्रगति यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर पहुंचते ही सबसे पहले सीएम नीतीश के द्वारा रामदयालु में मुजफ्फरपुर बरौनी प्रस्तावित फोरलेन का स्थल निरीक्षण किया गया।  साथ ही आरोबी के प्रस्तावित स्थल का भी उनके द्वारा निरीक्षण किया गया है। इस दौरान जिले के तमाम वरीय अधिकारी और संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।  इसके बाद वह अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। 

Goal 2026

वही रामदयालु के बाद मुख्यमंत्री का काफिला दीघड़ा रामपुर साह पहुंचा।  जहां मुख्यमंत्री के द्वारा रिंग रोड तथा कई कार्य योजना का उद्घाटन किया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला मुसहरी प्रखंड के नरौली पहुंचा। जहां बृहद आश्रय गृह का उदघाटन किया गया। साथ ही नरौली पंचायत सरकार भवन के साथ कई अन्य भवनों का उद्घाटन भी नीतीश कुमार के द्वारा किया गया। वही अपने प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर के समहरणालय पहुंचे।  जहाँ उन्होंने जिले में चल रहे तमाम विकास कार्यों का समीक्षा बैठक संबंधित अधिकारियों के साथ किया। सीएम नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा के दौरान तकरीबन ढाई घंटे मुजफ्फरपुर में रहे और तमाम कार्यक्रम के बाद वह फिर अपने काफिले के साथ पटना के लिए रवाना हो गए।  

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट