LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Politics: CM नीतीश को बड़ा झटका, सबसे बड़े नेता को लालू तेजस्वी ने तोड़ लिया, अब होंगे राजद में शामिल...

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सीएम नीतीश को बड़ा झटका लगा है। जदयू के बड़े नेता राजद में शामिल होने वाले हैं।

Nitish lalu tejashwi
CM Nitish shock- फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में अभी कुछ महीने बचे हैं। सभी पार्टी अपने अपने स्तर से चुनाव की तैयारी में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर नेताओं का भी एक पार्टी से दूसरे पार्टी में जाने का दौर शुरु हो गया है। बीते दिन राजद विधायक की जदयू में शामिल होने की खबर सामने आई थी। वहीं ताजा मिली जानकारी अनुसार अब जदयू के बड़े नेता राजद में शामिल होने वाले हैं। जानकारी अनुसार धानुक समाज के मंगनी लाल मंडल राजद में शामिल होने वाले हैं।  इसके पहले कुर्मी समाज के सतीश कुमार सिंह राजद में शामिल हुए थे। 

धानुक बिरादरी के प्रमुख नेता हैं मंडल

धानुक समाज के मंगनी लाल मंडल के राजद में आने से सीएम नीतीश को बड़ा झटका लगा है। धानुक बिरादरी के प्रमुख नेता मंगनी लाल मंडल ने जदयू छोड़कर राजद में शामिल होने का निर्णय लिया है। इससे जदयू को विधानसभा चुनाव में भारी नुकसान हो सकता है। मंगनी लाल मंडल, जो सांसद और विधान पार्षद रह चुके हैं, मिथिलांचल के अतिपिछड़ा वर्ग के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं।

Goal 2026

टिकट ना मिलने से नाराज थे मंडल

मंडल जदयू से झंझारपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने वर्तमान सांसद रामप्रीत मंडल को ही उम्मीदवार बनाया, जो चुनाव जीत गए। इस फैसले के बाद से मंगनी लाल मंडल जदयू नेतृत्व से नाराज थे और अब उन्होंने राजद में जाने का फैसला किया है। मंगनी लाल मंडल 2009 में झंझारपुर से जदयू के सांसद रह चुके हैं।

सीएम नीतीश को लगा झटका

राजद में इससे पहले कुर्मी समाज के सतीश कुमार सिंह का आना पार्टी की जदयू के लव-कुश समीकरण को कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा था। राजद का फोकस जदयू के सामाजिक समीकरण, खासकर कुर्मी और कुशवाहा (लव-कुश) वोट बैंक में सेंध लगाने पर है। इस रणनीति का उद्देश्य विधानसभा चुनावों में कुशवाहा वोटों का विभाजन करना है, ताकि महागठबंधन को इसका फायदा मिल सके।

NSIT
Nsmch

जदयू को कमजोर करना राजद का लक्ष्य

शाहाबाद और मगध क्षेत्र में कुशवाहा वोटों के बंटवारे का असर लोकसभा चुनाव में एनडीए पर पड़ा था। अब राजद "माई" (मुस्लिम-यादव) समीकरण को मजबूत रखते हुए जदयू के सामाजिक आधार पर चोट कर सत्ता में वापसी की योजना बना रहा है। राजद का लक्ष्य जदयू को कमजोर करना और उसके प्रभावशाली नेताओं को अपनी ओर आकर्षित करना है।