LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Politics: सीएम नीतीश का विजय सिन्हा को करारा जवाब, अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेकर कह दी बड़ी बात...

Bihar Politics: सीएम नीतीश प्रगति यात्रा पर हैं। इसी क्रम में वो आज वैशाली पहुंचे। जहां उन्होंने अटल जी के नाम पर बड़ी बात कही है।

cm Nitish Vijay Sinha
Nitish reply to Vijay Sinha- फोटो : Reporter

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल प्रगति यात्रा पर हैं। प्रगति यात्रा के तहत वो आज वैशाली पहुंचे। वैशाली में सीएम नीतीश ने इशारों इशारों में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को करारा जवाब दिया है। सीएम नीतीश ने अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेकर बड़ी बात कह दी है। सीएम नीतीश के इस बयान से सियासी हलचल तेज हो सकती है। 

अटल जी चाहते थे...

दरअसल, सीएम नीतीश से पूछा गया कि पटना में राजनीति हो रही है। इसपर उन्होंने कहा कि हमको मुख्यमंत्री कौन बनाया अटल जी ही ना, वही चाहते थे कि हम मुख्यमंत्री बने, हमको कितना मानते थे। हर काम मेरे विभाग का पहले होता है तो कौन क्या बोलता है इससे क्या मतलब है। मालूम हो कि बीते कुछ दिन पहले ही उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा था कि अटल जी का सपना तब साकार होगा जब बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी। हालांकि बाद में उन्होंने इस बात को संभाल लिया था।  

Goal 2026

लालू यादव को जवाब

बता दें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर वैशाली पहुंच गए हैं। वैशाली में लालू प्रसाद यादव के ऑफर पर खुलकर नीतीश कुमार बोले। नीतीश कुमार ने लालू यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले दो बार गलती हो चुकी है और अब वे पुराने सहयोगी के साथ फिर से जुड़ गए हैं। 

करोड़ों की दी सौगात

इसके साथ ही, उन्होंने राज्य में राजद के शासन की याद दिलाते हुए तीखा हमला किया। नीतीश कुमार आज यानी सोमवार को  प्रगति यात्रा पर वैशाली पहुंचे हैं। वे 318 करोड़ की योजना का शिलान्यास करने के लिए उपस्थित हुए है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि अटल जी ने बहुत सम्मान दिया एनडीए में जो सम्मान मिला उसके बाद वापस जाने का सवाल ही नहीं है।

NSIT
Nsmch