LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

CM Nitish Kumar : सीएम नीतीश जा रहे हैं मुंबई, राजद सहित विपक्षी दलों को देंगे करार जवाब, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए का बड़ा प्लान

सीएम नीतीश के मुंबई जाने से इसे एनडीए के एकजुटता को दिखाने का एक बड़ा प्लान भी माना जा रहा है. खासकर अगले वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले यह सीएम नीतीश द्वारा दिया जाने वाला एक बड़ा संदेश होगा.

CM Nitish Kumar
CM Nitish Kumar- फोटो : news4nation

CM Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को मुंबई जा रहे है. महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश मुंबई के समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान एनडीए के कई अन्य घटक दलों के शीर्ष नेता भी मंच पर मौजूद रहेंगे. महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा सीटों पर सफल होने में कामयाब रही थी. भाजपा के देवेंद्र  फडणवीस अब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वहीं एकनाथ शिंदे और अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया जायेगा. 

मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों को 5 दिसंबर को मुंबई आजाद मैदान में होने वाले समारोह में शपथ दिलाई जाएगी. शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शाम 5:30 बजे मुम्बई के आजाद मैदान में होगा.  चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे-NCP पवार को 230 सीटों का भारी बहुमत मिला. महायुति यानी भाजपा, शिवसेना शिंदे और NCP में एक CM और दो डिप्टी CM का फॉर्मूला तय किया गया है। BJP के 19, NCP के 7 और शिवसेना के 5 नेता शपथ ले सकते हैं. 

Diarch GO


सीएम नीतीश के मुंबई जाने से इसे एनडीए के एकजुटता को दिखाने का एक बड़ा प्लान भी माना जा रहा है. खासकर अगले वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले यह सीएम नीतीश द्वारा दिया जाने वाला एक बड़ा संदेश होगा. हालिया समय में ऐसी अटकलें लगाई गई कि एनडीए से नीतीश कुमार को अलग करने के लिए राजद की ओर से डोरे डाले जा रहे हैं. ऐसे में इन अटकलों पर विराम लगाने और राजद सहित अन्य विपक्षी दलों को जवाब देने के लिए अब सीएम नीतीश की मुंबई में मौजूदगी एक खास सियासी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. 


ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

शिवसेना की ओर से एकनाथ शिंदे, दीपक केसरकर, उदय सामंथा, शम्भुराज देसाई और गुलाबराव पाटिल के नाम प्रमुख हैं. वहीं  NCP के  अजित पवार, धनंजय मुंडे, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, दिलीप वाल्से पाटिल, अदिति तटकरे, धर्मराव बाबा अत्राम  मंत्री पद की शपथ ले सकते है. 

NSIT
Nsmch


मंत्रिपद की लिस्ट में भाजपा के इन नेताओं का नाम

देवेंद्र फडणवीस, चन्द्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल, पंकजा मुंडे, गिरीश महाजन, आशीष शेलार, रवीन्द्र चव्हाण, अतुल बचाओ, सुधीर मुनगंटीवार, नितेश राणे, गणेश नाइक, मंगल प्रभात लोढ़ा, राहुल नार्वेकर, अतुल भातखलकर, शिवेंद्रराज भोसले, गोपीचंद पडलकर, माधुरी मिसाल, राधाकृष्ण विखे पाटिल और जयकुमार रावल के नाम की चर्चा है.