LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

DELHI ELECTION 2025 - दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटना में केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

DELHI ELECTION 2025 - यूपी बिहार के लोगों के खिलाफ विवादित बयान देने को लेकर अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही है। केजरीवाल के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में केस दर्ज किया गया है।

DELHI ELECTION 2025 -  दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल

PATNA - दिल्ली में लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाने की कोशिश में जुटे पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटना के सिविल कोर्ट में केस दर्ज किया गया है। केजरीवाल के खिलाफ यह मामला यूपी बिहार के लोगों के खिलाफ दिए बयान को दर्ज कराया गया है। 

केजरीवाल पर वकील बीके कत्याल ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर 9 जनवरी को केजरीवाल ने टिप्पणी की थी। यहां के लोगों को फर्जी वोटर कहा था। मीडिया के सामने अपमानित किया। इस संबंध में सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया है।

Diarch GO

नोटिस भेजने की तैयारी

केजरीवाल पर यह 11वां केस है। जिसमें से 3 मामलों में इन्होंने माफी मांगी है। जिस तरह से भरी सभा में बिहार और यूपी के लोगों को डिफेम किया गया है। रिमार्केबल और डिग्रेटरी स्टेटमेंट दिया है। इसके लिए केजरीवाल को नोटिस भी भेजा जाएगा।

बिहार-यूपी के वोटर्स को बताया फर्जी

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में मौजूद यूपी-बिहार के वोटर्स को फर्जी बताया था। उनका आरोप था कि बीते 15 दिनों में दिल्ली में 13 हजार नए वोटर्स जोड़े गए और ये सभी यूपी-बिहार के फर्जी वोटर्स हैं। इस दौरान उन्होंने बिहार-यूपी के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

NSIT
Nsmch

अधिवक्ता संघ जता चुका है नाराजगी

अधिवक्ता संघ के महासचिव ऋषिकेश नारायण सिन्हा ने इसे ओछी टिप्पणी बताया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बिहार और यूपी के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। केजरीवाल को लगता है कि बिहारी फर्जी हैं, तो यहां आकर देख लें। बिहारी आपको झार कर रख देंगे।