LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

BIHAR POLITICS -'जो बाप के पैसे पर चलता हो, उसकी बात करने का कोई मतलब नहीं है'... भाजपा ने तेजस्वी की राजनीतिक काबिलियत पर उठाए सवाल

BIHAR POLITICS - भाजपा ने तेजस्वी यादव की राजनीतिक काबिलयत पर सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह खुद को सुधरने का दावा करते हैं, लेकिन वास्तव में वह भेड़ की खाल ओढ़े हुए भेड़िया हैं। जबकि उनके पिता गुंडा टैक्स वसूलने में माहिर थे।

 BIHAR POLITICS -'जो बाप के पैसे पर चलता हो, उसकी बात करने क

SASARAM - दिनारा के भलुनी भवानी धाम में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित भोज कार्यक्रम में पहुंचे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग, जो खुद को सुधरने का दावा करते हैं, वास्तव में "भेड़िया के खाल में भेड़िया" बने हुए हैं। राजद के नेताओं द्वारा गाली-गलौज की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने इसे राजद के पुराने चरित्र का प्रमाण बताया।

तेजस्वी यादव पर सीधा हमला

दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार और वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग अपने पिता के समय में "गुंडा टैक्स" वसूलने में माहिर थे, वे आज स्वच्छ छवि के नेता नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ सालों से तेजस्वी यादव घूम-घूमकर यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वे और उनका परिवार बदल गए हैं, लेकिन उनकी हरकतें उनके दावों के विपरीत हैं।"

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को पहले अपने घर की सफाई करनी चाहिए, फिर दूसरों पर उंगली उठानी चाहिए। उन्होंने कहा, "तेजस्वी का पूरा कुनबा वसूली मास्टर है।"

मकर संक्रांति भोज में हुए शामिल

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह द्वारा आयोजित मकर संक्रांति के भोज कार्यक्रम में दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर उन्हें कार्यकर्ताओं ने चांदी के सिक्कों, तिलकुट और मिठाई से तोलकर भव्य स्वागत किया।

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की उपस्थिति

इस आयोजन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भोज के दौरान क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ बातचीत की और पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने विचार साझा किए।

दिलीप जायसवाल का बयान:

दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजद के लोग यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे सुधर गए हैं, लेकिन उनकी हरकतें बता रही हैं कि वे अब भी वही हैं। तेजस्वी यादव को चाहिए कि पहले वे अपने घर में सुधार करें। बिहार को बदलने का दावा करने वालों का असली चेहरा जनता जान चुकी है। 

भलुनी भवानी धाम में आयोजित इस कार्यक्रम ने राजनीतिक चर्चाओं को नया रंग दे दिया है, और प्रदेश में भाजपा-राजद के बीच चल रही बयानबाजी को और तेज कर दिया है।

REPORTED -RANJAN SINGH ROHTAS