LATEST NEWS

  • विधान परिषद चुनाव: RLM विधायकों की बैठक, जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन का ऐलान
  • विधान परिषद चुनाव: RLM विधायकों की बैठक, जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन का ऐलान

  • दुर्गा पूजा 2026: पटना के 50 पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर, फायर डीआईजी ने दिए सुधार के निर्देश
  • दुर्गा पूजा 2026: पटना के 50 पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर, फायर डीआईजी ने दिए सुधार

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद

  • Patna Shankarpur Diyara firing
  • पटना के शाहपुर दियारा में ताबड़तोड़ गोलीबारी, चार गिरफ्तार और दुनाली बंदूक बरामद

  • Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 50 लाख की बियर किया जब्त, मौके से  चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 50 लाख

Bihar News : बिहार के मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा का हुआ एक्सिडेंट, 4 बॉडीगार्ड भी घायल

बिहार के मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा एक दुर्घटना के शिकार हो गए हैं. ड़क दुर्घटना का यह मामला उस समय हुआ जब वे अपने गांव में टहल रहे थे. इसी दौरान एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर में समय मंत्री के साथ उनके 4 बॉडीगार्ड भी मौजूद थे .

Ratnesh Sada
Ratnesh Sada accident - फोटो : news4nation

Bihar News : नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा एक दुर्घटना के शिकार हो गए हैं. इस हादसे में उनके चार बॉडीगार्ड के भी घायल होने की खबर है. रत्नेश सदा के साथ हादसे की यह घटना उनके गाँव में हुई है जहाँ वे नए साल के पूर्व संध्या पर गए थे. इसी दौरान वे गांव में सड़क पर अपने चार बॉडीगार्ड के साथ सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए. 

बताया जा रहा है कि रत्नेश सदा के साथ सड़क दुर्घटना का यह मामला उस समय हुआ जब वे अपने गांव में टहल रहे थे. इसी दौरान एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर में समय मंत्री के साथ उनके 4 बॉडीगार्ड भी मौजूद थे और वे सभी घायल हो गए. आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया. जहाँ कुछ घंटे डॉक्टरों ने रत्नेश सदा को अपनी देखरेख में रखा और उपचार किया. 

Diarch GO

जानकारी के अनुसार उनके सिर और पैर में चोट लगी है. रत्नेश सदा को बाद में अस्पताल में छुट्टी दे दी गई. उन्हें इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया.  रत्नेश सदा ने कहा है कि वे फ़िलहाल ठीक हैं. ऑटो से टक्कर के दौरान उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई. हालाँकि टक्कर के कारण कुछ समय के लिए स्थिति अफरातफरी वाली हो गई. एहतियात के तौर पर मंत्री को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया. बाद में सभी प्रकार की जाँच के उपरांत उन्हें छुट्टी दी गई. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मंत्री के समर्थकों का जमावड़ा भी लग गया. 

कौन हैं रत्नेश सदा 

रत्नेश सदा बिहार विधानसभा में सोनवर्षा विधानसभा से विधायक हैं. वे जनता दल (यूनाइटेड) के राजनेता हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें कुछ महीने पूर्व ही अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था. उन्हें मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया है. 

NSIT
Nsmch