LATEST NEWS

  • Motihari EOU Raids
  • Bihar EOU Raid: बिहार में अहले सुबह EOU की रेड, BJP नेता के ठिकानों ताबड़तोड़ छापेमारी से

  • Patna Crime
  • Patna Crime News:पटना के VIP इलाके में चेन स्नैचिंग, सामान खरीदने निकली महिला को बनाया निशाना

  • Patna Traffic Diversions
  • Patna Traffic Update: पटना में मतगणना को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, गोलघर-बांकीपुर समेत इन मार्गों पर रोक

  •  Bihar Crime: बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और थैली सुरक्षित मिलने से उलझी गुत्थी
  • Bihar Crime: बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और थैली सुरक्षित मिलने से उलझी

  • MLC Election Results 2026
  • MLC Election Results 2026: बिहार- यूपी समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की मतगणना जारी, 28 सीटों के

Bihar Sports University Rajgir :बिहार खेल विश्वविद्यालय ने हासिल की एक और उपलब्धि, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मिली मान्यता, अब इन पाठ्यक्रमों की होगी पढ़ाई

बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता मिल गई है. यूजीसी ने 9 जवनरी को मान्यता मिलने का पत्र जारी किया. इसके तहत अब बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर कई पाठ्यक्रम की पढ़ाई हो सकेगी.

Bihar Sports University Rajgir
Bihar Sports University Rajgir- फोटो : news4nation

Bihar Sports University Rajgir: बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर को लेकर एक बड़ी स्वीकृति मिल गई है. बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से UGC Act, 1956 की धारा 2 (1) के तहत विधिवत मान्यता मिल गई है। UGC द्वारा इसे लेकर 9 जनवरी को स्वीकृति प्रदान की गई. 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मिली मान्यता के बाद अब बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर से एक साथ कई पाठ्यक्रमों को करने का रास्ता साफ हो गया है. इससे बिहार खेल विश्ववि‌द्यालय को शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान में स्नातक और अन्य डिप्लोमा / पीजी डिप्लोमा जैसे शैक्षणिक पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का अधिकार मिल गया है.

विश्ववि‌द्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कई शैक्षणिक कार्यक्रम प्रारंभ करना प्रस्तावित ह. इसमें स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा / स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGD) दो या तीन खेलों में । योग में डिप्लोमा / स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGD)। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से अनुमोदन होने की स्थिति में 4- वर्षीय Bachelor of Physical Education (बी.पी.एड.) पाठ्यक्रम ।

ऐसा होगा पाठ्यक्रम 

विश्वविद्यालय के कुलपति के अनुसार विश्वविद्यालय खेल कोचिंग और योग में डिप्लोमा और स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGD) पाठ्यक्रम जैसे कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है. इसके अलावा, चार साल का बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (B.P.Ed.) कार्यक्रम भी शुरू करने की योजना है, जिसे राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मंजूरी मिलनी बाकी है. इन पहलों का उद्देश्य छात्रों को पेशेवर योग्यता और विशेष खेल विषयों में व्यावहारिक प्रशिक्षण से लैस करना है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवसरों के लिए सशक्त बनाया जा सके.

NSIT
Nsmch

कुलपति ने कहा, ‘‘बिहार में खेल शिक्षा के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में UGC की मान्यता एक कदम है. हम इस क्षेत्र में विश्वविद्यालय को एक अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो महत्वाकांक्षी एथलीटों और शिक्षकों के लिए अभिनव कार्यक्रम पेश करता है.’’

इस मान्यता के साथ, बिहार खेल विश्वविद्यालय खेल और शारीरिक शिक्षा के विकास में योगदान देने, प्रशिक्षित पेशेवरों की आवश्यकता को पूरा करने और राज्य भर में युवा प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए तैयार है.